{"_id":"b9cd8b76-c1fd-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"welington-market-ghost-caught-on-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपको भी वीडियो में नजर आ रहा है भूत...!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या आपको भी वीडियो में नजर आ रहा है भूत...!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 21 May 2013 03:35 PM IST
विज्ञापन
भूत-प्रेत और आत्मा की बातें कुछ ऐसी ही हैं, जिन पर कुछ तो भरोसा करते हैं और कुछ नहीं। जो करते हैं उनका कहना है कि जब हमारी दुनिया हो सकती है तो उनकी क्यों नहीं। वहीं न मानने वाले इसे बकवास बताते हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में वेलिंगटन में एक वीडियो शूट किया गया है जिसके मुताबिक उसमें भूत को चहलकदमी करते दिखाया गया है। वीडियो शूट करने वाले का कहना है कि यह वेलिंगटन इंडोर मार्केट का भूत है।
विज्ञापन
श्रॉपशायर के टेलफोर्ड की विक्टोरियन बिल्डिंग में एक साये को चहलकदमी करते दिखाया गया है। जो सीढ़ियों पर चढ़ता उतरता है और तभी अचानक बहुत से डिब्बे गिर जाते हैं।
विज्ञापन
देखें वीडियो;
मेट्रो न्यूज के मुताबिक, यह वीडियो चार मई को भोर के दो बजे शूट किया गया है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को फर्जी बताते हैं। हालांकि वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो मार्केट में भूत होने की खबर को सच मानते हैं।
'डिड यू सी इट' नाम का ये वीडियो यू-ट्यूब खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए, शायद आपको भी वो नजर आ जाए।