{"_id":"255cf626-b4a5-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"weird-thief-steal-doormate-from-the-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछ रही पुलिस, कहीं ये आपका पायदान तो नहीं?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पूछ रही पुलिस, कहीं ये आपका पायदान तो नहीं?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 04 May 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई घर में घुसे और डोरमेट यानी पायदान जैसी चीज चुरा ले तो क्या कहेंगे आप। जी हां, ऑस्ट्रेलिया में पुलिस के हत्थे एक ऐसा ही अनोखा चोर चढ़ा है जो घरों से पायदान चुराया करता था।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार विक्टोरिया के नजदीक बसे एक कस्बे अरारत की पुलिस को पायदान चोरी की दर्जनों शिकायतों ने परेशान कर दिया।
लोग परेशान थे कि उनके घर की दहलीज पर रखे पायदान लगातार चोरी हो रहे हैं। ऐसा लग रहा था मानो पायदान चोरों का गैंग काम कर रहा हो।
एकबारगी तो पुलिस को लगा कि डोरमेट चोरी केवल चोरी के लिए नहीं बल्कि चर्चा में आने के लिए की जा रही है।
आखिरकार थोड़ी सी चतुराई के बाद चोर का पता चला और उसके अड्डे से चुराए गए सैंकड़ों डोरमेट मिले।
चोर को हिरासत में भेजने के बाद पुलिस ने एक नोटिस जारी किया और कहा कि लोग पुलिस स्टेशन आए और अपने डोरमेट पहचान कर ले जाएं।