फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Weightlifting mother

अगले हफ्ते है डिलीवरी, पर जिम में उठा रही है डंबल

Sat, 21 Sep 2013 06:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Sep 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
Weightlifting mother

हमारे देश में जहां गर्भावस्था के बारे में बात करना, उस दौरान घूमना-फिरना भी वर्जित माना जाता है, वहीं दुनिया में कुछ औरतें ऐसी भी हैं, जो 'जरा हट के' करने में भरोसा करती हैं।

विज्ञापन


अब लॉस एंजिलिस की इस महिला को ही ले लीजिए। डेलीमेल की खबर के अनुसार, सातवें या आठवें महीने में जहां औरतें आराम की मुद्रा में आ जाती है और डिलीवरी का इंतजार करने लग जाती हैं, वहीं ली एनी एलिसन बॉडीबिल्डिंग करती हैं। भारी से भारी वजन उठाती हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिनमें से कुछ में वो डंबल उठा रही हैं और वजन उठा रही हैं। उनकी डिलीवरी होने में महज दो हफ्ते का समय ही बाकी है, ऐसे में इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग जहां इसे गलत मानते हैं, वहीं कुछ का कहना है कि ये बिल्कुल सही है। उनकी इन तस्वीरों पर 16 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट पोस्ट किए हैं। इन कमेंट्स में से कई कमेंट्स डॉक्टरों के हैं।

एलिसन की ये तीसरी संतान है। उनका एक आठ साल का बेटा और 12 साल की बेटी भी  है। एलिसन कहती हैं कि उन्हें फिटनेस से बहुत प्यार है और वो हमेशा से 'हॉट मॉम' बनना चाहती थीं।


हालांकि एलिसन ऐसी अकेली औरत नहीं हैं, उनके अलावा चार साल पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें एक औरत ने अपनी एक फोटो प्रकाशित की थी जिसमें उसने 15 किलो वजन उठा रखा था। जबकि उसकी डिलीवरी होने में केवल 11 दिन बाकी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed