{"_id":"4359ce4803e4de8b32831d890c9202dc","slug":"waves-returns-vision","type":"story","status":"publish","title_hn":"करिश्मा! समुद्र की तेज लहरों ने भर दी आंखों में रोशनी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
करिश्मा! समुद्र की तेज लहरों ने भर दी आंखों में रोशनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Apr 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
अगले ही पल आपके साथ क्या घट जाए आपको पता नहीं रहता है। इस दुनिया में एक से बढ़कर एक करिश्मे होते रहें हैं और ये भी उन्हीं में से एक कहानी है।
विज्ञापन
61 साल के इस व्यक्ति को टैरीजिसम नाम की ऐसी भयावह बीमारी थी जिसमें धीरे-धीरे आंखो की बाहरी परत पर और भी परतें चढ़ती जाती हैं। इस बीमारी में एक पल ऐसा भी आता है जब आंखों की रोशनी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
ऐसी ही बीमारी से ये शख्स ग्रसित था। उसे आंखों की रोशनी पहले से कम हो चुकी थी। लेकिन फिर भी वो समुद्र में समुद्र में सर्फिंग करने गया था।
सर्फिंग करते वक्त इस शख्स की आंखों में जोरदार पानी की लहरें चली गई थी। आउ नाम की जगह पर स्थित वाईमिया बे पर वो सर्फिंग कर रहे थे।
पानी का झटका इतना जोरदार था कि आंखों में पानी घुसने पर वो अपना होश खो बैठे और पानी में ही गिर गए।
उन्हें जब होश आया तो उनकी आंखे बुरी तरह से जल रही थी। उन्हें ऐसा लगा कि इस दुर्घटना के बाद अब उनकी आंखों की रोशनी चली गई है। लेकिन कुछ देर बाद उनकी जलन कम हो गई।
विज्ञापन
हैरत की बात तो ये है कि उन्हें लगा था कि अब तो अंधे ही हो जाएंगे लेकिन पानी के उस झटके ने उनकी आंखों पर चढ़दी सभी अनचाहे परतों को हटा दिया था और अब वो साफ तौर पर सब कुछ देखने लगे।
रिकॉर्ड बनाने के लिए पांच लाख मधुमक्खियों से ले लिया पंगा!