सड़क किनारे कर रहे थे पेशाब, यूं लगी अचानक क्लास!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे देश में बेफिक्र होकर सड़क किनारे पेशाब करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है।
चाहें छोटा हो या फिर बड़ा, लेकिन हर शहर में सड़क किनारे पेशाब करने वाले आसानी ये दिख जाएंगे।
हर रोज की तरह उस दिन भी मुंबई में कई लोग घूमते-फिरते या गाड़ी खड़ी करके जगह-जगह पेशाब कर रहे थे। तभी उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिससे वो अपनी हरकत पर शर्मिंदा हो गए।
ये कैसी गाड़ी
सड़क किनारे पेशाब करने वाले लोग सड़क को तो गंदा बनाते ही हैं साथ में पूरे माहौल में बदबू और गंदगी दोनों पैदा कर देते हैं।
मुंबई के एक गैर-सरकारी संस्थान ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जिम्मेदारी ली। उन लोगों ने ऐसा करने के लिए एक बड़े से वॉटर टैंकर गाड़ी को हायर किया।
उस गाड़ी में बहुत सारा पानी भरकर उन लोगों ने गाड़ी पर अपने कार्यकर्ता मास्क पहना के चढ़ा दिए।
इसके बाद मास्क पहने लोगों ने जहां पेशाब करते देखा वहीं उस शख्स को पानी की तेज बौछार से पीछे से पूरा भिगा दिया।
यू स्टॉप, वी स्टॉप
इस संस्था का ऐम है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुले में पेशाब न करने का संदेश पहुंचाया जा सके। उन्हें ऐसा करने से रोका जा सका।
माना जा रहा है कि क्लीन इंडियन नाम की संस्था ने अपने जिम्मे ऐसा काम किया है। उनकी गाड़ी पर लिखा है कि यू स्टॉप, वी स्टॉप।
संसथा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गाड़ी दौड़ाई और जो भी खुले में पेशाब करता मिला, उसे पूरी तरह से भिगो दिया। इस अनोखे तरह से वो लोगों का सजा देने के साथ ही उन्हें सिखाने का भी तरीका तलाश लिया है।