{"_id":"96d66c7156a695f6798b9f6f290995fb","slug":"water-found-in-saturn-s-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: शनि के उपग्रह में छुपा है समुद्र ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
खुलासा: शनि के उपग्रह में छुपा है समुद्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Apr 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
ऐसा कहा जाता है मंगल ही वो एक अकेला ऐसा ग्रह है जिसपर पानी के संकेत मिले हैं और आगे की संभवानाओं को देखते हुए उस पर भी जीवन को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
लेकिन अब हमारी इस सोच को वैज्ञानिकों ने एक नई उड़ान दे दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैज्ञानिकों को शनि ग्रह के उपग्रह एनसेलाडस में भी पानी होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों की मानें तो ये इसमें पूरा-पूरा एक समुद्र भी हो सकता है। ये समुद्र उपग्रह के 18 से 24 मील के बर्फ के परते के अंदर हो सकता है।
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये समुद्र नार्थ अमेरिका के ग्रेट लेक्स से भी बड़ा होगा।
डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों ने कुछ वक्त पहले नासा का कसैनी एयरक्राफ्ट को शनि ग्रह पर भेजा था जो अब लगभग अपनी जांचें पूरी कर चुका है।
विज्ञापन