{"_id":"82c76b12-0315-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"want-to-be-ghar-jamai-this-place-is-best","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जमाई बनने वालों के लिए सटीक जगह है ये...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
घर जमाई बनने वालों के लिए सटीक जगह है ये...
छिन्दवाड़ा/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 20 Sep 2012 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर शादी के बाद लड़की दूल्हे के साथ ससुराल जाकर रहती है। कई बार कुछ लड़के भी अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रहते हैं और उन्हें घर जमाई कहा जाता है। लेकिन ये हजारों में एक आध मामला होता है। लेकिन एक गांव ऐसा है जहां सब लड़के शादी के बाद घर जमाई बन जाते हैं। ये परंपरा है मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले में स्थित पंधराखेड़ी नामक गांव की। यहां हर लड़के को शादी के बाद पत्नी के साथ उसके घर में रहना पड़ता है।
इस गांव में लगभग पांच सौ परिवार रहते हैं। विवाह के बाद गांव की लड़की अपने पति के साथ ससुराल तो जाती है पर कुछ ही समय के लिए। कुछ समय बाद लड़की ससुराल को छोड़कर यह अपने पति के साथ मायके लौट आती हैं और फिर पिता के घर में ही बस जाती हैं। लड़की का पति घर जमाई बनकर ससुर के कामों में हाथ बंटाता है या फिर अपना बिजनेस करता है।
यहां पति को घर जमाई बनाने की परंपरा काफी पुरानी हो चुकी है। इस गांव में कई ऐसे परिवार हैं जिनके पूर्वज इस गांव में विवाह करके घर जमाई बनकर बस गये। उनकी बेटियां अपनी परंपरा को निभा रही हैं और पति को घर जमाई बनाकर इसी गांव में बसा रही हैं।