फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   vomit painter

बीमारी नहीं, ये है कलाकारी: लड़की, जो करती है रंगीन उल्टियां

Mon, 03 Feb 2014 09:43 PM IST
Updated Mon, 03 Feb 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
vomit painter

कला के बहुत से रूप आपने देखे होंगे लेकिन ऐसी चित्रकला आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। संभव है इससे पहले इसके बारे में सुना भी न हो।

विज्ञापन


कर्ज चुकाने के डर से बदल लिया सेक्स, औरत बन गई आदमी

आपने स्पीटिंग आर्ट के बारे में सुना होगा लेकिन ये वोमीटिंग आर्ट है। जिसमें ये लड़की अपनी उल्टियों से पेंटिंग बनाती है। रंग-बिरंगी उल्टी करने वाली ये लड़की अपने आप में काफी अनोखी है और तनी ही दिलचस्प है उसकी पेंटिंग।

विज्ञापन

कौन है कलाकार?

vomit painter
ब्रिटेन की 27 वर्षीय मिली ब्राउन अपनी पेंटिंग बनाने के लिए जैक्सन पोलॉक्स से काफी प्रभावित हैं। मिली रंगीन उलटियां करके सफेद कैनवास पर पेंटिंग तैयार करती है।

क्यों और कैसे उड़ता है सांप? रहस्य से उठा पर्दा

डेली मेल के अनुसार, परंपरागत तरीके से बिल्कुल अलग ये पेंटिंग काफी अनोखी है। मिली साल 2005 से ऐसी पेंटिंग बना रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इन्हें खरीदना कौन चाहेगा तो आपको बता दें कि मिली की इस कला की काफी पूछ है। कई सेलीब्रेटी उनकी तस्वीरों के दीवाने हैं।

कैसे बनती है पें‌टिंग?

vomit painter
मिली पूरी तरह से शाकाहारी हैं। उनका कहना है कि इन पेंटिंग को बनाने के लिए आत्म-संयम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वो बताती है जब उन्हें लाइव पेंटिंग करनी होती है तो वो दो दिन पहले से खाना खाना बंद कर देती हैं। ताकि पेट में ज्यादा से ज्यादा रंगीन दूध स्टोर हो सके।

हैरतअंगेज! मेक-अप करती नहीं खाती है ये लड़की

वो नेचुरल कलर को सोया ‌दूध में मिलाकर पीती हैं। जो उनकी पेंटिंग के लिए रंगों का काम करता है।
विज्ञापन

एक बार में 4 लीटर

vomit painter
वो बताती हैं कि एकबार में वो चार लीटर तक पेट में स्टोर कर सकती हैं। लेकिन वो एकबार में एक ही रंग पीती है ताकि पेट में जाकर वो मिले न। वो बतातीहैं कि संयम के साथ ही इस कलाकारी में समय कीभी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

कौन-कौन हैं दीवाने?

vomit painter
मिली के कद्रदानों में लंदन के कई नामी चेहरे हैं। इनमें पॉप स्टार लेडी गागा भी हैं। मिली की ये चित्रकला केवल ब्रिटेन तक सीमित नहीं है वो अपनी पेंटिंग के लिए दुनियाभर में घूमती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed