{"_id":"24390da03f24a3b32b083e089e7e03ab","slug":"vincent-bright-pleads-guilty-to-stealing-dad-s-body-from-cemetery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाश के साथ सितम, कब्र से निकालकर फ्रिजर में सुलाया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लाश के साथ सितम, कब्र से निकालकर फ्रिजर में सुलाया
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान कभी नहीं चाहता है कि उसके चहेते उससे दूर जाएं या फिर वो किसी भी सूरत में उनसे अलग हों और इसी प्यार में एक बेटे ने ऐसा काम कर दिया जिसे सुनकर आप चौंक उठेंगे।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, डेट्राएट में एक शख्स ने अपने मृत पिता को जिंदा करने के लिए उसकी कब्र ही खोद डाली। लाश को बाहर निकाला और उसे जिंदा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विंसेट ब्राइट को कब्र खोदकर लाश निकालने का दोषी पाया गया है। हालांकि उसका दोष साबित हो चुका है लेकिन वायन कंट्री सर्किट कोर्ट उसके मामले पर 24 सितंबर को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उसे ये गलत नहीं लगा, वो केवल अपने पिता को जिंदा करना चाहता था। हालांकि ब्राइट को इस दोष के तहत अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।
ये वाकया 14 जनवरी का है। उस समय ब्राइट की उम्र 48 साल थी। उसने गेथसिमेन कब्रिस्तान से अपने पिता का शव निकाला और उसे घर के फ्रीजर में रख दिया।
पुलिस का कहना है कि ब्राइट एक धार्मिक व्यक्ति है और उसने इसी भावना से अपने पिता की लाश निकाली थी। दूसरी ओर ब्राइट की मानसिक स्थिति की जांच किए जाने की भी मांग की जा रही है।