फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   video game ravan is ready forplayers

खुशखबरी, जल्द ही आपके घर होगा 'रावण'

Fri, 01 Feb 2013 10:28 AM IST
इलाहाबाद।
इलाहाबाद। Updated Fri, 01 Feb 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
video game ravan is ready forplayers
वैसे कोई नहीं चाहता कि उसके घर में रावण का प्रवेश हो। लेकिन वीडियो गेम के दीवानों को जल्द ही उनके अपने में रावण के दर्शन होंगे। जिन लोगों ने फिल्म ‘रावण’ को केवल कपोल कल्पना माना हो उन्हें जानकर हैरानी होगी कि ‘रावण’ जल्द ही सबके घर में हो सकता है।
विज्ञापन


यह रावण वीडियो का कैरेक्टर ही है जो आपके ऐक्शन पर ही रिएक्शन करेगा। यानी, वह रिमोट के कुछ बटनों के दाएं-बाएं करने से नहीं चलेगा, बल्कि गेम खेलने वाला मुक्का तानेगा तो वह करेक्टर भी ऐसा ही करेगा, या खेलने वाला किक मारेगा तो गेम का कोई पात्र भी ऐसा ही मारेगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘ऐक्सर गेमिंग’ नाम दिया गया है। और यह गेम ऐक्टिंग गेमिंग लैबोरटरी में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो गेम को ज्यादा रोमांचक बनाने में लगे वैज्ञानिकों का कहना है कि फिजिकल एजुकेशन और खेल के क्षेत्र में यह एकदम नया प्रयोग है। इस नए प्रयोग का सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए देश भर से कुछ लोगों को चुना गया है जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ.डीसी लाल भी हैं। जल्द ही इस पर काम करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘21 सेंचुरी नॉलेज इनेसेटिव प्रोग्राम’ के तहत यूजीसी ने ‘डॉ. रमन पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप’ के लिए यूजीसी ने प्रस्ताव मांगा था। फिजिकल एजुकेशन में डॉ.लाल का प्रस्ताव स्वीकार हुआ है। इसके अलावा फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी ने भी उनके शोध प्रस्ताव को प्राथमिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। डॉ.लाल इसके तहत वहां की लैबोरटरीज में ‘एक्सर गेमिंग’ का प्रशिक्षण लेंगे और साथ में रिसर्च भी करेंगे। इसके बाद यहां इसकी पढ़ाई के साथ सॉफ्टवेयर भी तैयार होंगे। डॉ.लाल का कहना है कि इसमें गेम खेलते हुए एक्सेरसाइज भी होती रहेगी। खास यह कि खेलने वाले को थकान का भी आभास नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed