{"_id":"ff23b066-765c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"valentine-day-special-cricketer-love-affairs","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल खेल में प्यार, कहीं मिली जीत तो कहीं हार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
खेल खेल में प्यार, कहीं मिली जीत तो कहीं हार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 14 Feb 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं इश्क कहीं भी हो सकता है। चाहे फिल्म की स्क्रीन हो या खेल का मैदान। खेल के मैदान पर होने वाला इश्क बड़ा ही रोचक है। यहां जीतकर हारने वाले को बाजीगर कहते हैं। जो इस जंग को जीतता है वो दिल हार जाता है। खेल के मैदान पर भी मोहब्बत की दास्तान लिखी गई है। कहीं पर मोहब्बत ने अपनी मंजिल पाई और कहीं कहीं पर नाकाम प्यार में प्रेमियों ने दूसरे घरोंदे बना लिए। आइए जानते हैं खेल की गलियों में ऐसे ही मोहब्बत के कुछ कारनामे।
विज्ञापन
सर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता
कैरेबियाई स्टाइलिश बैट्समैन रिचर्ड्स नीना गुप्ता का अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल सका था। कुछ का तो कहना है कि यह सिर्फ एक रात का किस्सा था जो कि नीना के मां बनने पर खत्म हुआ। दोनों की एक बेटी है।
विज्ञापन
सर गैरी सोबर्स और अंजू महेंद्रू
वेस्ट इंडीज के लेजेंड्री बैट्समैन का दिल भारतीय एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू पर अटका था। दोनों का लव अफेयर सगाई तक पहुंच गया था, लेकिन किस्मत ने दोनों को अलग कर दिया। सोबर्स ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस प्यार के बारे में बताते हुए लिखा था, अंजू के मम्मी पापा हमारी शादी के खिलाफ थे। उन्हें मेरे अश्वेत होने पर ऐतराज था। इसी कारण हमारा रिश्ता नहीं टिक पाया।
विज्ञापन
मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर
परिवारों के विरोध के बावजूद मंसूर ने शर्मिला को अपनी बेगम बनाया था। प्यार के दुश्मनों ने तो सोचा था कि महज एक या दो साल में यह प्रेम कहानी खत्म हो जाएगी, लेकिन पटौदी और शर्मिला की जोड़ी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गई। पटौदी ने 27 दिसंबर 1969 को शर्मिला के साथ निकाह किया था।
मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की धमाकेदार एंट्री के बाद अजहर ने अपनी पहली पत्नी का साथ छोड़ दिया था। यह जोड़ी आज तलाक लिए बिना अलग रह रही है। अजहर आजकल एक अमेरिका बाला पर फिदा हैं।
मोहसिन खान और रीना रॉय
दोनों का लव अफेयर शादी तक पहुंचा था। लेकिन यह जोड़ी अधिक समय तक नहीं टिक सकी। मोहसिन और रीना का तलाक हो गया और यह जोड़ी टूट गई।
इमरान खान और जीनत अमान
दुनिया भर की हसीनाओं का दिल चुराने वाले इमरान का दिल भारतीय एक्ट्रेस जीनत अमान पर आया था। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका।
हर्शेल गिब्स और पायल रोहतागी
आईपीएल के दौरान हुई मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। लेकिन क्रिकेट वर्ल्ड के प्लेब्वॉय गिब्स ने इस रिश्ते को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया।
अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल पर फ्लेम्बॉयंट बल्लेबाज अजय जडेजा का दिल आया था। जडेजा माधुरी के साथ अपनी दोस्ती को दिल से लगाए बैठे थेए लेकिन माधुरी मिस्टर नेने के साथ आगे निकल गईं। इससे मायूस होकर अजय जडेजा ने राजनीति हस्ती की बेटी से शादी करके घर बसा लिया।
कपिल देव और सारिका
रोमी भाटिया से शादी से पहले कपिल का रोमांस बॉलीवुड की सेक्स सिंबल रहीं सारिका से चला था। हालांकि, यह एक पासिंग अफेयर से ज्यादा कुछ नहीं रहा। कपिल ने रोमी से शादी करके अपना नया जीवन आरंभ किया। उधर सारिका कमल हासन के साथ शादी के बंधन में बंध गई।
सौरव गांगुली और नगमा
भरे-भरे फिगर वाली साउथ इंडियन ब्यूटी नगमा के साथ उनके अफेयर के चर्चों ने उनकी शादी को टूटने की कगार पर पहुंचा दिया था। यहां तक कि सौरव की पत्नी डोना गांगुली ने उन्हें चेतावनी तक दे डाली थी। इस पर सौरव संभल गए और उन्होंने नगमा से किनारा कर लिया। बाद में सब ठीक हो गया, यानी हैप्पी एंडिंग। अब सौरव कमेंटरी कर रहे हैं और नगमा राजनीति।
रवि शास्त्री और अमृता सिंह
फर्स्ट क्लास मैच में लगातार छह छक्के लगाकर मशहूर हुए बिंदास बल्लेबाज की लव लाइफ भी चमकीली रही। उन्होंने अर्जेंटीनी टेनिस स्टार गैब्रियाला सबातिनी से लेकर बॉलीवुड ब्यूटी अमृता सिंह तक चांस मारा, लेकिन आखिर में उन्होंने एक सीधी सादी लड़की से शादी की। अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की लेकिन जल्द ही तलाक भी ले लिया।
वसीम अकरम और सुष्मिता सेन
पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज के सुष्मिता सेन के साथ प्यार के किस्से भी चर्चा में रहे। लेकिन दोनों की बात बनी नहीं। वसीम अकरम पाकिस्तान में शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं और सुष्मिता बालीवुड में अभी भी अनमैरिड स्टेटस के साथ काम कर रही हैं।
शेन वार्न और लिज हर्ले
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर का दिल इन दिनों हॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस लिज हर्ले पर आया हुआ है। पिछले दो सालों से लगातार एक साथ देखे जा रहे वार्न और हर्ले इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लिज इससे पहले अरुण नायर के साथ शादी कर चुकी है और वार्न भी शादीशुदा हैं।