फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   using fake penis to beat doping test

नकली लिंग लगाकर चला था डोपिंग टेस्ट पास करने

Thu, 26 Sep 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Sep 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
using fake penis to beat doping test

खेल-खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट से रिश्ता कुछ-कुछ चोर-पुलिस सा ही है। खिलाड़ियों से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें डोप टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है और उसके चलते उन्हें अपना सबकुछ गंवाना पड़ा है।

विज्ञापन


एक ऐसा ही ताजा मामला इटली में आया है। जिसने डोप टेस्ट करने वालों और दूसरे खिलाड़ियों को सकते में डाल दिया है।

टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, इटली के एथलीट डेविस लिकियार्डी को डोप टेस्ट पास करने के लिए नकली लिंग इस्तेमाल करने का आरोपी पाया गया है। जिसकी आज सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


डेविस लिकियार्डी एक लंबी दौड़ के धावक हैं। जिन्होंने नकली लिंग में ड्रग्स लेने से पहले पेशाब का सैंपल भर लिया और दौड़ने के बाद जब उनसे सैंपल मांगा गया तो उन्होंने वही पेशाब टेस्ट के लिए दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 वर्षीय ये धावक इटैलियन एयरफोर्स टीम का भी हिस्सा है। डेविस ने ये नकली लिंग अपने पैंट में ही छिपा रखा था। लेकिन मामला उस समय सामने आया जब उन्होंने पेशाब का सैंपल देने के लिए एकांत की मांग की।

जिस पर डॉक्टरों ने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद डॉक्टरों को उन पर शक हो गया और ये पूरा मामला सामने आया।

डेविस पर इटली की अदालत में सुनवाई चल रही है और अगर वो दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दो साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed