{"_id":"42952626-23ed-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"us-yoga-centre-offer-free-yaga-classes-for-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त योगाभ्यास करना है तो कीजिए 'मतदान'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मुफ्त योगाभ्यास करना है तो कीजिए 'मतदान'
वाशिंगटन।
Updated Thu, 01 Nov 2012 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति चुनाव के दिन, छह नवंबर को वोट डालने के बदले अमेरिकी मतदाताओं को कई तरह के लुभावने ऑफर दिए जाते रहे हैं। इसी क्रम में वाशिंगटन के एक योग केंद्र ने कहा है कि अगले सप्ताह वोट डालने वाले हर एक मतदाता को मुफ्त में योगाभ्यास कराया जाएगा।
फ्लो योगा सेंटर की ओर से कहा गया है कि अमेरिका को दोबारा संगठित करने में सहयोग करने के लिए योग कक्षाओं के दरवाजे खुले रहेंगे। केंद्र ने कहा, ‘आपको बस वोट देना है और वोट डालने का कार्ड आदि लेकर आना है। आप फ्री योगाभ्यास का आनंद उठा सकेंगे।’ हालांकि ऐसे लोग जो वोट नहीं डाल सकेंगे, वे भी योग कक्षाओं में भाग ले सकते हैं पर इसके लिए उन्हें एक डॉलर शुल्क का भुगतान करना होगा।
गौरतलब है कि अमेरिका के चुनावी मौसम में इस तरह के हथकंडे काफी चर्चित रहे हैं, जो वोटरों को लुभाने के लिए अपनाए जाते हैं। वोटरों को दिए जाने वाले ऑफर में मुफ्त में पिज्जा, कॉफी या देश से बाहर का मुफ्त हवाई सफर शामिल होता है।