{"_id":"b087c828-c695-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"unusual-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह मरी, बच्ची को जन्म दिया और फिर जी उठी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वह मरी, बच्ची को जन्म दिया और फिर जी उठी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 27 May 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने चमत्कार तो कई देखे होंगे लेकिन शायद ही कभी कुछ ऐसा सुना या देखा होगा। इसे कुदरत का करिश्मा या भगवान की लीला ही कहेंगे कि अमेरिका में तकनीकी तौर पर मृत घोषित महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया और बाद में खुद भी जी उठी।
विज्ञापन
मिसूरी सिटी के एलकिंस हाई स्कूल की टीचर एरिका निगरेली एक दिन अचानक पढ़ाते-पढ़ाते बेहोश हो गई। उस समय उसके गर्भ में 36 हफ्ते का गर्भ था।
इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पाया कि एरिका की नब्ज नहीं चल रही थी और उसके दिल ने भी काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में डॉक्टरों को उसकी पोस्टमार्टम डिलीवरी करनी पड़ी, क्योंकि वो तकनीकी रूप से मर चुकी थी। डिलीवरी पूरी तरह नार्मल रही और एरिका ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का नाम एलायना रखा गया है।
विज्ञापन
बच्ची के जन्म के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने पाया कि एरिका के दिल की धड़कन शुरू हो गई है। डॉक्टरों के लिए भी यह अनसुलझी गुत्थी है और वो भी चमात्कार मान रहे हैं।
फरवरी में हुई इस बेहद असमान्य डिलीवरी के बाद से एरिका सामान्य जीवन जी रही हैं। एरिका कहती हैं कि इस तरह की स्थिति में 10 में से नौ बार लोग मर जाते हैं लेकिन एरिका बहुत भाग्यशाली हैं।