{"_id":"fe67e764941b553b4bbcb54983d6bdd1","slug":"unusual-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनहोनी! जब भूख से मर गया एक करोड़पति...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अनहोनी! जब भूख से मर गया एक करोड़पति...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 11 Nov 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सोचते हैं कि भूख से केवल गरीब की ही मौत होती है, तो ये खबर आपको चौंका सकती है। अगर कहा जाए कि एक करोड़पति की भूख के चलते मौत हो गई, तो आप क्या कहेंगे?
विज्ञापन
यह खबर हकीकत है। करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक 94 साल के रामदेव बहुगुणा की मौत भूख की वजह से हुई थी। रामदेव और उनकी पत्नी सत्यवती ने कई दिनों से कुछ नहीं खाया था।
विज्ञापन
देखें 9 ऐसे अनोखे बिस्तर, जिन्हें देखकर ललचा जाएंगे आप
घर में बेहोश मिली सत्यवती ने होश में आने पर अस्पताल में पूरा वाकया बताया। रामदेव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनका आमाशय पूरी तरह खाली मिला।
हालांकि, एसपी सिटी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बहुगुणा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। दंपत्ति का बेटा रावेंद्र अमेरिका में है। उनकी दोनों बेटियां डॉ. इला और आशा दिल्ली में रहती हैं।
विज्ञापन
बीएसएनल में इंजीनियर रहे 94 साल के बुजुर्ग रामदेव बहुगुणा की कोठी पर जब दूध देने वाला आया, तो उसने घर का दरवाजा खुला पाया। अंदर देखा कि रामदेव अपने बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे।