फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   unhappy girl of dark complexion committed suicide

रंग सांवला था इसलिए उठा लिया ऐसा कदम

Tue, 29 Jan 2013 11:12 AM IST
बांदा/ब्यूरो
बांदा/ब्यूरो Updated Tue, 29 Jan 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
unhappy girl of dark complexion committed suicide

सांवले रंग की वजह से जगह-जगह ताने सुनना और बड़ी बहन की शादी भी इसी वजह से न हो पाने से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


घटना मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव की है। संतशरण आरख की 14 वर्षीय पुत्री कुमारी सावना सुबह घर से हसिया लेकर खेत जाने की बात कहकर गई। दोपहर को संतशरण के खेत में ही लगे पेड़ पर उसकी लाश दुपट्टे से लटकती हुई मिली। गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। चाचा राजू आरख ने पुलिस को इत्तिला दी।
विज्ञापन


साथ ही बताया कि पांच दिन पूर्व बड़ी बहन को देखने कुछ लोग आए थे, लेकिन रंग सांवला होने पर शादी से इनकार कर दिया। छोटी बहन सावना भी सांवली थी। शायद उसे यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ। उस दिन के बाद से ही सावना उदास रहने लगी थी। संभवत: इसी वजह से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष चिंरजीव मोहन ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed