{"_id":"a9c09eda-c13a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"underground-love-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की पटरी पर छुक छुक चलेगी लव ट्रेन","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
प्यार की पटरी पर छुक छुक चलेगी लव ट्रेन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 20 May 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सुबह-सुबह उठकर ऑफिस और शाम को थक-हारकर घर लौटना आपको बुरा नहीं लगेगा, क्योंकि ये सफर लव ट्रेन में जो होगा।
विज्ञापन
मेट्रो न्यूज की खबर के मुताबिक, एक कंपनी ने भविष्य में लव ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। पराग्वे की इस कंपनी ने एक ऐसी ट्रेन चलाने की योजना बनाई है जिसका एक डिब्बा खासतौर पर प्यार को समर्पित होगा। जहां यात्री अपने साथी की तलाश कर सकेंगे, एक-दूसरे से मिल सकेगे।
रॉपिड कंपनी के प्रवक्ता फिलिप ड्रापल ने बताया कि इस खास डिब्बे में लोग एक-दूसरे से मिल सकेंगे, बातें कर सकेंगे और अगर आपसी सहमति बनती है तो इस रिश्ते को आगे भी बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
हालांकि कंपनी की इस योजना से ज्यादा लोग प्रभावित नहीं हैं। कुछ लोगों को डर है कि इस सोच से बिना बात के लोगों की दखलअंदाजी बढ़ जाएगी।
कंपनी का कहना है कि इससे परिवहन के सार्वजनिक साधनों के इस्तेमाल में बढोत्तरी होगी। कंपनी इस खास सेक्शन को साल के अंत तक लांच करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन