{"_id":"c12ed42e-7987-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"ufo-seen-in-up-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"और आसमान में दिखने लगे उड़नतश्तरी के नजारे","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
और आसमान में दिखने लगे उड़नतश्तरी के नजारे
मेरठ।
Updated Mon, 18 Feb 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक हम लोग विदेशों में उड़न तश्तरियों के दिखने की खबरें पाकर उत्साहित होते रहते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थानीय निवासी उड़नतश्तरी देखकर रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
दिन भर रुक रुक कर होती रही बारिश के बाद रात को मेरठवासियों को हैरतअंगेज अन आइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑबजेक्ट (यूएफओ) दिखाई दिया। कुदरत के हैरतअंगेज दृश्य को देर रात डेढ़ बजे अमर उजाला छायाकार मोअज्जम अमीर ने कैमरे में कैद किया। जिसे लेकर खगोलविद कई तरह के कयास लगाते रहे।
विज्ञापन
शनिवार दिन में शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के बीच अचानक छायाकार की नींद खुली तो खिड़की से आसमान की ओर देखा। रात के डेढ़ बजे आसमान की ओर से तेजी से धरती की तरफ आ रही एक वस्तु ने छायाकार के मन में कौतुहल पैदा कर दिया। बकौल, मोअज्जम उन्होंने कैमरा लिया और छत पर जाने लगे, पीछे से उनके परिजन भी पहुंच गये। मोअज्जम ने देखा कि एक आग के गोला नुमा चीज धरती की ओर से आ रही है। जिसे देख उनके परिजनों ने डर के शोर मचाया।
विज्ञापन
मोअज्जम ने अपने कैमरे में इस दुर्लभ घटना को कैद किया। प्रगति विज्ञान संस्था के सचिव दीपक शर्मा का कहना है कि ये अन आइडेंटीफाइड फ्लाइंग ऑबजेक्ट (यूएफओ) हो सकता है। ये कोई उल्का पिंड, छोटा तारा एवं धूमकेतू नहीं है। बिजली की चमक भी इतना समय नहीं देती कि कोई उसका फोटो खींच सकें। बिजली की चमक या तो सीध या वाई आकार में होती है।