{"_id":"e814492c-c2af-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"two-way-mirror-in-women-s-toilets-so-men-can-leer","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशे के पार पैसे देकर देखते थे महिला शौचालय के दृश्य","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
शीशे के पार पैसे देकर देखते थे महिला शौचालय के दृश्य
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 22 May 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभव है कि इस खबर को पढ़ने के बाद आप जब भी किसी नाइट क्लब में जाएं वहां के शीशों की पूरी जांच-पड़ताल कर लें।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक स्कॉटलैंड के एक नाइटक्लब में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने वहां जा चुकी कई महिलाओं के होश फाख्ता कर दिए हैं। इस नाइट क्लब के वूमेन टॉयलेट में दो-तरफा शीशा लगाया गया था।
यह शीशा खासतौर पर उन पुरुषों के लिए लगाया गया था जो चोरी चोरी महिलाओं को टॉयलेट में देखने का शौक रखते हैं। ग्लासगो में 'द शिमी क्लब' के सदस्य इसके लिए मोटी रकम भी वसूलते थे।
विज्ञापन
हैरानी की बात ये है कि जो महिला टॉयलेट रूम में तैयार होती रहती थी उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं हो पाता था कि उसे कोई देख रहा है।
मामला उस समय सामने आया जब क्लब के टॉयलेट में तैयार हो रही दो महिलाओं की तस्वीर इंटरनेट पर आई। तस्वीर में दोनों औरतें मेक-अप करते हुए नजर आ रही हैं।
हालांकि क्लब के मालिक स्टीफन किंग ने बचाव करते हुए कहा है कि यह महज एक मजाक है, उससे ज्यादा कुछ भी नहीं। लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद से क्लब के फेसबुक पेज पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे हैं।
विज्ञापन
एक कमेंट में कहा गया है कि टू-वे मिरर की सोच लोगों को क्लब में बुलाने के लिए ही है। ज्यादातर लोग तो क्लब जाते ही इसलिए होंगे कि वो टॉयलेट में औरतों को देख सकें।