फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   two storied house on a tree

इस दो-मंजिला घर का पता है एक पेड़, यकीन न हो तो देख लें

Fri, 28 Mar 2014 01:35 PM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
two storied house on a tree
अगर हम आपसे पूछें कि अपने सपनों का घर कैसा सोचते हैं, तो क्या कहेंगे आप? जरूर आपका जवाब होगा एक ऐसा घर जहां बढ़िया कमरे, बालकनी, बड़ी खिड़कियां या फिर कई मंजिले हों।
विज्ञापन


आपके सपने जैसे घर को तीन दोस्तों ने मिलकर एक ऐसी जगह बनाया है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

इन लड़कों ने एक दो-मंजिला घर को बनाया तो है लेकिन एक पेड़ पर।

लग गए तीन साल

two storied house on a tree

एल्डेन कॉनली, हैरी कोर्ट और डोग को काफी समय से साथ हैं। तीनों दोस्त आर्किटेक्चर पढ़ना चाहते हैं।

एक दिन हैरी के दिमाग में एक बड़े से सूखे और खाली पेड़ को देखकर उसपर घर बनाने का आइडिया आया।

उसके इस आइडिया को लेकर एल्डेन और डोग ने बड़ी उत्सुकता दिखाई। फिर क्या था, तीनों ने पेड़ पर घर बनाने की सोच ली।

तीनों ने तीन साल तक पेड़ पर सिर्फ कील, हथौड़े और कुद ल‌कड़ियों की मदद से पूरा एक घर तैयार कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बार लोगों ने दिया ध्यान

two storied house on a tree
लगभग ढ़ाई साल बाद जब एक खाली पेड़ पर दो-मंजिला घर बनकर तैयार हो गया, तब आने जाने वाले लोगों ने उसपर ध्यान दिया।

तीनों ने मिलकर घर को बहुत सुंदर ढ़ंग से बनाया। पेड़ पर बसे इस घर में किसी आम घर की तरह खिड़कियां, दरवाजे, बालकनी, बाथरूम, सीढ़ियां और  कमरे हैं। फर्क बस इतना है कि ये एक पेड़ पर है।

तीनों दोस्त खाली समय में अपने बनाए गए घर में ही आते थे। लोगों को इस घर को देखकर हैरानी तो हुई पर बाद में उसके गिर जाने की आशंका भी जताई।

विज्ञापन

तोड़ डालेंगे ये घर

two storied house on a tree

पेड़ पर बनाया गया घर कभी भी गिर सकता है। लोगों की इस बात को सही मानते हुए फिलहाल तीनों दोस्तों ने उसे गिरा ही देने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि इस अनोखे घर को फेसबुक ने सम्मानित किया है।

डॉक्टर ने बनाया भूतों को भगाने वाला जादुई परफ्यूम!

दोस्तों ने माना कि ये घर कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता है और इससे जान और माल का खतरा भी ‌है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed