फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   perfume to keep zombies at bay

डॉक्टर ने बनाया भूतों को भगाने वाला जादुई परफ्यूम!

Thu, 27 Mar 2014 10:51 AM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
perfume to keep zombies at bay

दुनिया में हर जगह ऐसी कहानियां आम हैं जहां भूत-प्रेत इंसानों को परेशान करते हैं और इतना डराते हैं कि इससे इंसानों की मौत भी हो जाती है।

विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि भूत-प्रेत हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली होते हैं और उनमें चमत्कारिक रूप से कुछ ऐसी शक्तियां होती हैं जिनसे वो जो चाहे वो इंसानों के साथ करती है।
विज्ञापन


भूतों के लिए हमारा डर इतना ज्यादा होता कि हम उनसे पंगा लेने के बारे में सोच भी नहीं पाते। लेकिन एक शख्स इस मामले में अलग निकल गया।

बनाया खास तरह का परफ्यूम

perfume to keep zombies at bay

डॉक्टर रेशल बर्क्स को ऐसा लगा कि अगर इंसान चाहे तो किसी तरीके से भूतों को बेवकूफ बना सकता है। भूत हमेशा जिंदा लोगों को ही अपना शिकार बनाते हैं, इसलिए रेशल ने भूतों को चक्मा देने के लिए एक अनोखा आविष्कार कर डाला।

दरअसल, रेशल ने भूतों को भगाने के लिए इंसान की सड़ी हुई खाल से एक परफ्यूम तैयार किया है।

रेशल को लगता है कि उसे लगाकर सोने वाले शक्स से इतनी जोरदार बदबू आएगी कि अगर भूत आ जाए, तो उसे लगेगा कि वो शख्स मर चुका है।

इससे वो जिंदा लोगों को परेशान नहीं करेगा और चलते बनेगा। डॉक्टर रेशल के इस खास तरह के परफ्यूम की महक कुछ ऐसी है कि लगता है कि कई सड़े हुए अंडे और सड़ी हुई पत्ता गोभी बदबू दे रहें‌ हों।

भूत को लगेगा मृत है शख्स

perfume to keep zombies at bay

रेशल का मानना है कि इस परफ्यूम को लगाकर सोने से ऐसे लोग जिन्हें रात में भूत तंग करते हैं, वो ऐसा करना बंद कर देंगे।

इसकी वजह होगी शरीर से निकलने वाली गंध। ऐसी गंध जो मृत व्यक्ति के शरीर से निकलती है।

इस परफ्यूम का नाम 'औ डी डेथ' है और इसे अमेरिका के नेबरास्का में बनाया गया है।

बिल्ली को उबालकर, उसका सूप बनाकर पी गई ये महिला

हैरतअंगेज खोज! गड़ा मिला 14वीं शताब्दी का इंसानी मल





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed