इस दो-मंजिला घर का पता है एक पेड़, यकीन न हो तो देख लें
आपके सपने जैसे घर को तीन दोस्तों ने मिलकर एक ऐसी जगह बनाया है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
इन लड़कों ने एक दो-मंजिला घर को बनाया तो है लेकिन एक पेड़ पर।
लग गए तीन साल
एल्डेन कॉनली, हैरी कोर्ट और डोग को काफी समय से साथ हैं। तीनों दोस्त आर्किटेक्चर पढ़ना चाहते हैं।
एक दिन हैरी के दिमाग में एक बड़े से सूखे और खाली पेड़ को देखकर उसपर घर बनाने का आइडिया आया।
उसके इस आइडिया को लेकर एल्डेन और डोग ने बड़ी उत्सुकता दिखाई। फिर क्या था, तीनों ने पेड़ पर घर बनाने की सोच ली।
तीनों ने तीन साल तक पेड़ पर सिर्फ कील, हथौड़े और कुद लकड़ियों की मदद से पूरा एक घर तैयार कर डाला।
काफी देर बार लोगों ने दिया ध्यान
तीनों ने मिलकर घर को बहुत सुंदर ढ़ंग से बनाया। पेड़ पर बसे इस घर में किसी आम घर की तरह खिड़कियां, दरवाजे, बालकनी, बाथरूम, सीढ़ियां और कमरे हैं। फर्क बस इतना है कि ये एक पेड़ पर है।
तीनों दोस्त खाली समय में अपने बनाए गए घर में ही आते थे। लोगों को इस घर को देखकर हैरानी तो हुई पर बाद में उसके गिर जाने की आशंका भी जताई।
तोड़ डालेंगे ये घर
पेड़ पर बनाया गया घर कभी भी गिर सकता है। लोगों की इस बात को सही मानते हुए फिलहाल तीनों दोस्तों ने उसे गिरा ही देने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि इस अनोखे घर को फेसबुक ने सम्मानित किया है।
डॉक्टर ने बनाया भूतों को भगाने वाला जादुई परफ्यूम!
दोस्तों ने माना कि ये घर कभी भी किसी के ऊपर गिर सकता है और इससे जान और माल का खतरा भी है।