फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   two-room house made ??of ten hours

गजब: दस घंटे में बना दिया दो कमरे का मकान

Wed, 29 May 2013 01:19 AM IST
मोहाली/ब्यूरो
मोहाली/ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
two-room house made ??of ten hours

48 घंटे में दस मंजिली बिल्डिंग तैयार कर इतिहास रचने वाली सिनर्जी कंपनी ने बुधवार को एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कंपनी ने दो कमरे एवं एक रसोई वाला घर दस घंटे में तैयार किया।

विज्ञापन


इस काम को कंपनी के छह मुलाजिमों ने पूरा किया। इसकी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह भूकंपरोधी है। आग से इसमें किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हो सकता है। इसके अलावा गर्मी से यह घर लोगों को राहत देता है।
विज्ञापन


कंपनी के सीएमडी हरपाल सिंह ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत जरूतमंदों को दिए जाने वाले घर का सैंपल उन्होंने तैयार किया है। इसका फर्श एवं दीवारें सीमेंट की बनी हैं, जबकि छत इंसुलेटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण घर का तापमान गर्मी में ज्यादा नहीं बढ़ता है। अंदर का तापमान बाहर के तापमान से हमेशा दस डिग्री कम रहता है। घर 313 वर्ग फुट में तैयार किया गया है। इस पर डेढ़ लाख रुपये लागत आई है।

उन्होंने बताया कि घर का काम सुबह शुरू हुआ था, जो कि पांच बजे तक पूरा हो गया। इसे बनाने में जो भी सामग्री उपयोग में लाई गई है।

उसका लैब में पूरी तरह परीक्षण किया गया है। इसके बाद ही प्रोजेक्ट पर काम किया गया। वैसे तो एक वर्गफुट निर्माण करने पर 650 रुपये से अधिक खर्च बैठता है, जो कि उन्होंने यहां 600 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया है।

एक साल में चार लाख घर बनाने की क्षमता
कंपनी के सीएमडी ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के हर पक्ष पर काफी बारीकी से अध्ययन किया है। उनका दावा है कि उनकी कंपनी साल में चार लाख घर तैयार कर जरूरतमंद लोगों को सौंप सकती है।


उनकी कंपनी टेलिकम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़ी है। कंपनी पूरे भारत में चालीस लाख ऐसे शेल्टर लगा चुकी है। यह घर पूरी तरह सुरक्षित एवं मजबूत होंगे।

कहीं भी बनाए जा सकते हैं ऐसे घर
सीएमडी ने बताया कि ऐसे घर देश के किसी भी कोने में बनाए जा सकते हैं। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि देश के कई प्रदेशों के हाउसिंग बोर्ड ने उनसे संपर्क किया है।

क ई जगह हाउसिंग प्रोजेक्टों को लेकर बात चल रही है। इसमें यूपी समेत कई प्रदेश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed