{"_id":"1cc35aa5d811a6ce456d671a6d1c1350","slug":"two-men-pump-air-into-teen-s-body-for-small-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी गलती पर लड़के के शरीर में भरी हवा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
छोटी सी गलती पर लड़के के शरीर में भरी हवा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 16 साल के एक लड़के के साथ भयावह घटना हुई। एक छोटी सी गलती पर पीड़ित के साथ काम करने वालों ने उससे क्रूर और बर्बर व्यवहार किया।
विज्ञापन
पीड़ित के साथ काम करने वाले दो वरिष्ठ कर्मचारियों ने उसके शरीर में मेकेनिकल पंप से हवा भर दी, जिससे उसकी जान पर बन आई है।
घटना कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र की है। अकबरपुर जिले के मुफलिसपुर गांव का रहने वाला संजय प्रिंटिंग यूनिट में काम करता था।
सोमवार को हुई इस घटना के बाद अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
घर चलाने में मदद के लिए की नौकरी
संजय के पिता राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि उसे एक छोटी सी गलती के कारण यह सजा दी गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने संजय के मलाशय के जरिए एयर कंप्रेसर से उसके शरीर में हवा भर दी। इससे उसकी आंतों सहित कई अंगों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संजय की खराब हालत देख आरोपी डर गए और उसे नजदीकी क्लीनिक लेकर आए थे। उन्होंने डॉक्टर से झूठ बोला की संजय ने जहर खा लिया है और इसके बाद वे दोनों भाग गए।
विज्ञापन
क्लीनिक में होश आने के बाद संजय ने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। अब संजय का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
पिता का कहना है कि वे गरीब हैं और घर चलाने में मदद के लिए संजय को फैक्ट्री में काम करने भेजा था। संजय केवल 1500 रुपए मासिक के वेतन पर काम करता था।
पुलिस ने भी सताया
पिता ने बताया कि जब वे अकबरपुर कोतवाली पुलिस के पास शिकायत लेकर गए तो उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। तब उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की।
एसीपी का कहना है कि पीड़ित के परिवारों वालों का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संजय का ईलाज करने वाले डॉक्टर के अनुसार उसे कई गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं और कई अंगों को क्षति पहुंची है।