{"_id":"b82dd07763a894c7f496d83e9241f6c6","slug":"two-men-agree-to-marry-same-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी क्या मजबूरी, जो कीनिया की लड़की बनी द्रौपदी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ऐसी क्या मजबूरी, जो कीनिया की लड़की बनी द्रौपदी
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 07:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे प्यार कहें, दीवानापन या फिर जिद। न तो ये लड़की इन दोनों में से किसी एक को चुन सकती है और न ये दोनों इस लड़की को छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में तीनों ने ये फैसला किया कि लड़की द्रौपदी बन जाए। हालांकि द्रौपदी तो पांचों पांडवों की बीवी थीं लेकिन यहां भी मामला कुछ-कुछ वैसा ही है।
मेट्रो की खबर के मुताबिक, कीनिया में दो प्रेमियों ने अपनी प्रेमिका के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एक ही लड़की से शादी करने का फैसला किया है। हालांकि ये सबकुछ इतना आसान नहीं था।
विज्ञापन
शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को खौलते तेल में तला
विज्ञापन
सिलवेस्टर मवेंडवा और एलिजाह किमानी दोनों ही पिछले चार सालों से एक लड़की के प्यार में थे। जब बात शादी तक पहुंची तो उन्हें पता चला कि दोनों एक ही लड़की से प्यार करते हैं।
बजाय अलग होने के दोनों ने फैसला किया कि वो एक ही लड़की से शादी करेंगे और ये निश्चित कर लेंगे कि लड़की बराबर-बराबर दोनों के साथ समय बिता सके।
दिलचस्प बात ये है कि ये लड़की एक विधवा है और इसके दो बच्चे भी हैं। मवेंडवा और किमानी ने बताया कि उन्होंने शांतिपूर्वक रहने का फैसला किया है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी बीवी का एक और पति है।
आपको बताते चलें कि पूर्वी अफ्रीका में एक से ज्यादा पति रखना कोई अपराध नहीं है। ये कानूनी तौर पर वैध है।