{"_id":"6c21e78e-dfb5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"two-headed-turtle","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या कभी देखा है दो सिर वाला कछुआ?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
क्या कभी देखा है दो सिर वाला कछुआ?
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
कछुए तो आपने कई देखे होंगे लेकिन ये कछुआ थोड़ा खास है। खास इसलिए क्योंकि इसके दो सिर हैं। सेन एंटोनियो चिड़ियाघर के इस कछुए के दो सिर हैं। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इसे थेलमा और लूइस नाम दिया है।
विज्ञापन
शेर और कोबरा की भिड़ंत
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, जू की प्रवक्ता डेबी राइओस ने बताया कि दो सिर होने के बावजूद ये काफी स्वस्थ है। ये आराम से तैर सकता है और चल सकता है। उन्होंने बताया कि थेलमा और लूइस की मेडिकल जांच भी कराई गई है, जिसमें उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया है।
विज्ञापन
मछली को चाहिए बीवी
हालांकि चिड़ियाघर के लोग इससे बहुत ज्यादा आश्चर्यचकित नहीं हैं। इससे पहले चिड़ियाघर में 1978 में टेक्सास नाम का एक ऐसा ही रैट स्नैक भी जन्मा था, जिसके दो मुंह थे। चिड़ियाघर प्रशासन ने उसका नाम जेनस रखा था। 1978 में जन्मे इस सांप की 1995 में मौत हो गई।