फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   two headed girl

हैरतअंगेज! एक जिस्म दो सिर, भारत का है ये मामला

Fri, 14 Mar 2014 11:41 AM IST
Updated Fri, 14 Mar 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
two headed girl
सोनीपत के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अस्पताल में एक महिला ने ऐसी बच्ची को जन्म दिया, जिसके दो मुंह, दो रीढ़ और एक पेट है। जन्म लेने वाली यह नवजात शाम होने-होने तक पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। कोई इसे भगवान का अजूबा कह रहा है तो कोई इसे अविकसित भ्रूण का परिणाम बता रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर दो मुंह वाली बच्ची के जन्म से माता-पिता भी पहली बार में तो खुश नजर आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की बात सुनने के बाद थोड़े परेशान हो जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि इस तरह से जन्म लेने वाले बच्चे बहुत कम समय तक जीवित रहते हैं।
विज्ञापन

यूपी के हैं माता-पिता

two headed girl
गांव अतरजी, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के रहने वाले बच्ची के पिता सुभाष कुमार, हालांकि अब ये शहर के राजीव नगर में रहते हैं। सुभाष कुमार एटलस साइकिल में पंचिंग आपरेटर हैं।

करीब आठ वर्ष से पत्नी उर्मिला के साथ सोनीपत में बसे सुभाष कुमार ने बताया कि उनका बड़ा लड़का पांच वर्ष की उम्र में गुजर गया था। वहीं अब एक बेटी है जोकि लगभग साढ़े 3 साल की है।

सुबह 11 बजे दिया जन्म

two headed girl
दो मुंह वाली इस बच्ची का जन्म सुबह लगभग 11 बजे हुआ था। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिग्नस जेके हिंदू अस्पताल में इस बच्ची की डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई।

लगभग आधे घंटे तक चले इस आपरेशन के बाद से जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मां को जहां सामान्य रूप से वार्ड में भर्ती किया गया है, वहीं बच्ची को न्यू नैटल इंटेसी केयर यूनिट (एनआईसीयू) में रखा गया है।

जन्म के समय बच्ची का वजन 3.5 किलोग्राम था। इस आपरेशन में अस्पताल की डा. शिखा मलिक की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

पहले लग गया था पता

two headed girl
सुभाष अपनी पत्नी को दो-तीन माह पहले रेगुलर चेकअप के लिए ही अस्पताल में लाए थे। उस समय डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी थी। अल्ट्रासाउंड करवाने पर पता चला कि बच्चे के तो दो मुंह हैं। बस फिर इसके बाद क्या था, तब से उर्मिला को खास देखरेख में रखा जा रहा था। अल्ट्रासाउंड के उपरांत एमआरआई भी करवाया गया।

डॉक्टर भी हैरत में

two headed girl
गुरुवार को बच्ची के जन्म के बाद फिर से एमआरआई करवाया गया। एमआरआई में साफ तौर पर पता चला कि बच्ची के दो रीढ़ की हड्डी है।

दो रीढ़ की हड्डी देखकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। दो मुंह होना फिर भी एक लाख बच्चों में एक केस मिल जाता है, लेकिन अलग रीढ़ की हड्डी होना और भी दुर्लभ है।

मेडिकल भाषा में इसे कोनज्वाइंड ट्वींस कहते हैं। अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है कि इस तरह का मामला सोनीपत ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी पहला है।

क्यों होते हैं कोनज्वाइंड ट्वींस

two headed girl
कोनज्वाइंड ट्वींस के बारे में दो धारणाएं हैं। पहली यह कि फिजन यानि विखंडन। इसके तहत निषेचित अंडे आंशिक रूप से विभाजित होते हैं, लेकिन पूरी तरह से विभाजित न होने के कारण आपस में जुड़े ही रह जाते हैं।

दूसरी धारणा यह है कि फ्यूजन की यानि संलयन। इसमें एक निषेचित अंडा पूरी तरह से अलग हो जाता है, लेकिन दोनों की स्टेम सेल एक जैसी होने के कारण दोनों आपस में मिल जाते हैं।

विज्ञान की भाषा में कोनज्वाइंड ट्वींस के पिता सुभाष कुमार इसे भगवान का चमत्कार मानते हैं। सुभाष कुमार ने कहा कि भगवान की दया है कि उनकी बच्ची और पत्नी ठीक है।

उन्हें बच्चे के दो मुहं होने के बारे में पहले से पता था। उसके बाद से बस यही प्रार्थना कर रहे थे कि बच्चा ठीक-ठाक हो जाए। सुबह आपरेशन के बाद जब डॉक्टरों ने कहा कि सबकुछ ठीक है, तब जाकर जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed