फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   two cute girl make appeal on facebook and get puppy the request goes viral

...और फेसबुक ने दिला दिया 'प्यारा पपी'

Sat, 19 Jan 2013 10:47 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 19 Jan 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
two cute girl make appeal on facebook and  get puppy the request goes viral
आमतौर पर बच्चे किसी न किसी चीज के लिए जिद करते हैं। मां बाप भी बच्चे को देने से पहले शर्त रख देते हैं। लेकिन एक पिता की अजीबोगरीब शर्त पूरी करने के लिए दो बहनों को फेसबुक पर अपील करनी पड़ी। आखिरकार मेहनत रंग लाई और पेसबुक लाइक्स की बदौलत बहनें पिता की शर्त पूरी करके अपनी मनपसंद चीज पाने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन

मेट्रो.यूके.को के अनुसार वाशिंगटन में दो बच्चियों को अपने घर में खेलने के लिए एक पपी की जरूरत थी। दरअसल इस घर का पुराना कुत्ता कैंसर की वजह से कुछ दिन पहले मर गया और घर खाली खाली लगने लगा था। घर में इन दो बहनों के अलावा तीन छोटे छोटे भाई भी हैं जो पपी के साथ खेलना चाहते हैं। लेकिन इनकी मांग को इनके पिता पूरा नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन इन दोनों बहनों ने फेसबुक पर एक भाई बहन की पोस्ट देखी। पोस्ट में लिखा था कि अगर वो इस पोस्ट पर ज्यादा लाइक हासिल करेंगे तो पापा उन्हें पपी लेकर देंगे। इसी से इन बहनों को भी पपी पाने का आइडिया आ गया।




बहनों ने पापा से रिक्वेस्ट की और पापा मान गए। उन्होंने कहा कि अगरदोनों बहनें अपनी पोस्ट पर एक मिलियन लाइक हासिल कर लेती हैं तो उन्हें प्यारा सा पपी मिल जाएगा। बस फिर क्या था। बहनों ने घर में ही साइनबोर्ड बनाया और भाइयों के साथ फेसबुक पर पोस्ट डाल दी। फेसबुक यूजर को ये पोस्ट बहुत पसंद आई और इसे जबरदस्त वायरल मिला।

इसी वायरल की बदौलत बच्चियों के पापा उन्हें नजदीक के एनिमल रेस्कयू सेंटर ले गए जहां एक अनाथ पपी को इन्हें गोद दे दिया गया। नया पपी पाकर बच्चियां इतना खुश हुई कि पपी के साथ फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed