{"_id":"69b7ef1a-e49d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"turtle-becomes-addicted-to-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में दस सिगरेट पी जाता है ये कछुआ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक दिन में दस सिगरेट पी जाता है ये कछुआ
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपने खबर गलत पढ़ ली है तो हम आपको बता दें कि आपने जो कुछ भी पढ़ा है वो बिल्कुल सही है। हम कछुए की ही बात कर रहे हैं। एक ऐसा कछुआ जो एक दिन में दस सिगरेट पीता है।
विज्ञापन
चीन के चांगचुन का ये पियक्कड़ कछुआ अब सिगरेट न मिलने पर बेचैन हो उठता है। एकबार गलती से सिगरेट पीने के बाद अब ये उसका लती बन चुका है। एक स्थानीय व्यक्ति टैंग ने बताया कि एक महीने पहले कछुए ने गलती से सिगरेट पी ली थी और अब ये नशेड़ी बन चुका है।
विज्ञापन
दो सिर वाला कछुआ
टैंग बताते हैं कि ये एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ है, जो मुख्य रूप से मध्य और उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। पहले-पहल तो सबकुछ ठीक था लेकिन बाद में इसने खाना-पीना छोड़ दिया। टैंग को लगा कि कछुए के पेट में कोई दिक्कत होगी। इसके लिए उन्होंने उसे हाथ में उठा लिया। उस समय टैंग सिगरेट पी रहा था।
विज्ञापन
ई चाइना सिटीज डॉट कॉम के अनुसार, कछुआ टैंग की उंगली काटने के लिए लपका तो टैंग की सिगरेट उसके मुंह में आ गई। टैंग ने काफी कोशिश की कि सिगरेट को कछुए के मुंह से निकाल लें लेकिन कछुए ने सिगरेट नहीं छोड़ी और उसके कश लेने लगा।
अगले दिन जब टैंग अपनी कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पी रहा था तो कछुआ उनके पास आकर आवाज करने लगा। टैंग को समझते देर नहीं लगी और उन्होंने अपनी सिगरेट टैंग के मंह में दे दी। तब से अब तक कछुआ रोज सिगरेट पीता है और वो भी दस।
कछुए और मगरमच्छ की लड़ाई
हालांकि टैंग को इसका काफी पछतावा भी है कि उनकी गलती की वजह से उनका पालतू कछुआ चेन स्मोकर बन गया।