फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   turkish man spend 8 month meet to lover

प्रेमिका से मिलने को आठ माह समंदर में रहा

Sat, 24 Nov 2012 12:43 PM IST
लंदन।
लंदन। Updated Sat, 24 Nov 2012 12:43 PM IST
विज्ञापन
turkish man spend 8 month meet to lover

 प्रेम में दीवाना हुआ तुर्की का एक युवक अपनी ब्रिटिश प्रेमिका को खोजने छोटी सी नाव पर सात समंदर के सफर पर निकला। आठ महीने समुद्री तूफान को झेलने के बाद वह प्रेमिका तक पहुंचने ही वाला था कि पकड़ कर जेल में बंद कर दिया गया। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं वरन हकीकत है। रमजान 7 साल पहले साइप्रस में छुट्टियां मनाने गया था। वहां उसे ब्रिटिश महिला वेटर कर्टनी मरे से प्यार हो गया। नाम पता पूछ नहीं पाया। बाद में फेसबुक के जरिये तलाश शुरू की। पता चल गया तो 12 फुट की नाव लेकर खोजने निकल पड़ा। समुद्री थपेड़ों का मुकाबला करते पिछले शुक्रवार को वह ब्रिटेन के सागर तट तक पहुंचा। वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कारण प्रेम, प्यार या दीवानगी नहीं है, उसे आव्रजन अधिकारियों ने इसलिए पकड़ लिया क्योंकि उसके पास वैध वीजा या पासपोर्ट नहीं था।

विज्ञापन


ब्रिटिश दैनिक डेली मेल के अनुसार रमजान कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन के बाद दूसरा ऐसा व्यक्ति है जिसके लिए कई देशों ने अपने दरवाजे बंद किए हों। ब्रिटेन पहुंचने से पहले वह इटली और स्पेन से गुजरा। उसने जिब्राल्टर जलसंधि तथा इंग्लिश चैनल को पार किया। उसे इटली और स्पेन में पर्याप्त दस्तावेजों के अभाव में गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन


रमजान ने अपनी यात्रा के दौरान एक ब्लॉग भी शुरू किया। वह अभी एक ब्रिटिश जेल में है और तुर्की भेजे जाने का इंतजार कर रहा है। उसने दो दिन पहले अपने ब्लॉग पर लिखा, बेवकूफ  लड़की, तुम क्यों नहीं समझ रहीं कि मैं तुम्हारे देश क्यों आया हूं। मैं तुम्हारे सामने घुटनों पर बैठकर तुम्हारे हाथों को चूमना चाहता हूं। तुम या तो मुझसे शादी कर सकती हो या मुझे जेल भिजवा सकती हो, फैसला तुम्हारा है। कर्टनी हालांकि इन सात वर्षों के अंतराल में शादी करके अपना घर बसा चुकी है कर्टनी के परिजनों ने रमजान द्वारा किए जा रहे उसके पीछे को पागलपन करार दिया है और रमजान के परिजनों से अपील की है कि वे उसे पर्याप्त स्नेह देने का प्रयास करें ताकि वह कर्टनी का पीछा करना छोड़ दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed