फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   trees-work-as-street-light

स्ट्रीट लाइट की तरह सड़कों पर जगमगाएंगे 'पेड़'

Thu, 22 Aug 2013 06:49 PM IST
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली। इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
trees-work-as-street-light
अमेरिका के वैज्ञानिकों ने बिजली की खपत कम करने के लिए एक शानदार और प्राकृतिक तरीका खोज निकाला है। अगर ये प्रयोग सफल रहा तो भविष्य में स्ट्रीट लाइट की जगह पेड़ रोशनी पैदा करेंगे।
विज्ञापन


अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर के वैज्ञानिक ओमरी अमिराव ड्रोरी के अनुसार जीन में संशोधन करके ऐसे छोटे वृक्षों का विकास किया जा सकता है जिनसे जुगनू के समान प्रकाश फैलाने वाले प्रोटीन का रिसाव होता रहेगा।
विज्ञापन


इस प्रयोग के जरिए ड्रोरी ऐसे भविष्य की कल्पना कर रहे हैं जब पेड़-पौधे स्ट्रीट लाइट या रोड लैंप की तरह रोशनी करेंगे।

वेबसाइट साइंसन्यूज ने इस बारे में बताया कि यह बहुत मजेदार और प्राकृतिक होगा। इस प्रयोग से दुनिया अधिक खूबसूरत बन सकती है।

मजेदार बात है कि अमेरिका में हजारों लोग उनके समर्थन में आगे भी आए हैं। इस अभियान के लिए लोगों ने 484,013 डॉलर इकट्ठे किए हैं। जो आवश्यक धनराशि से कहीं अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनराशि की सहायता से ड्रोरी अब इस तरह के पेड़-पौधे विकसित करने के लिए शोध कर सकेंगे। हालांकि जीन संशोधित कर विकसित पौधे बहुत कम रोशनी ही उत्सर्जित करेंगे लेकिन वह रोशनी रात में सड़कों को रोशन करने के लिए पर्याप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed