{"_id":"f86fc54ea4a4135c045f9752541847c0","slug":"transgender-becomes-first-in-europe-to-have-a-baby","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतंगेज! ऐसा आदमी जो बना एक बेटे की मां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हैरतंगेज! ऐसा आदमी जो बना एक बेटे की मां
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
आपने ऐसे कई पिता देखे होंगे जो अपने बच्चों को दिलोजान से चाहते होंगे लेकिन ये पहला आदमी है जो अपने बच्चे की मां है। ये चमत्कार हुआ है जर्मनी में।
विज्ञापन
हालांकि इस शख्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ये एक ट्रांसजेंडर है। जो एक शुक्राणु दाता की वजह से ये अब मां बन गया है।
डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, ये आदमी, औरत के रूप में पैदा हुआ था और मार्च में इसने एक बेट को जन्म दिया। डिलीवरी बर्लिन स्थित घर पर ही एक आया द्वारा कराई गई।
विज्ञापन
दरअसल घर पर ही डिलीवरी कराने का एक महत्वपूर्ण कारण ये था कि जर्मनी में बर्थ सर्टिफिकेट पर मां का नाम भी लिखा जाता है। और ये आदमी नहीं चाहता था कि उसका नाम किसी भी अस्पताल में बतौर मां दर्ज हो।
विज्ञापन
बतौर औरत पैदा होने वाले इस ट्रांसजेंडर में महिलाओं के प्रजनन अंग सुरक्षित थे और इसी वजह से ये संभव हो सका।
अधिकारिक तौर पर 18 मार्च को जन्मे इस बच्चे की मां है ही नहीं। क्योंकि बर्थ सर्टिफिकेट पर केवल उसके पिता का ही नाम लिखा हुआ है।