{"_id":"f9691dc17db97f95e3ff7ce538e70904","slug":"tragic-end-for-the-little-elephant-who-got-lost","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखिए, हाथी के बच्चे को शेरों ने कैसे बनाया अपना निवाला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
देखिए, हाथी के बच्चे को शेरों ने कैसे बनाया अपना निवाला
Updated Tue, 21 Jan 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने मां-बाप को अक्सर ये कहते सुना होगा कि अकेले वहां मत जाना, कुछ भी हो सकता है। इस बच्चे को भी इसकी मां ने ये कहा तो जरूर ही होगा लेकिन उस दिन उससे गलती हो ही गई।
जिम्बाब्वे के वांग नेशनल पार्क में इन शेरों ने अपने झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को जिस तरह अपना शिकार बनाया वो वाकई हैरान करने वाला था।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के वांग नेशनल पार्क में इन शेरों ने अपने झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को जिस तरह अपना शिकार बनाया वो वाकई हैरान करने वाला था।
बचने की बहुत कोशिश की
डेली मेल की खबर के अनुसार, हाथी के इस छोटे से बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन सफल नहीं हो सका।
पहले एक शेर ने उसे दबोचकर अपनी जकड़ में ले लिया और उसके कुछ ही देर बाद दूसरा शेर भी आ गया। इसके बाद दोनों ने उसके मांस से अपनी भूख मिटाई।
पहले एक शेर ने उसे दबोचकर अपनी जकड़ में ले लिया और उसके कुछ ही देर बाद दूसरा शेर भी आ गया। इसके बाद दोनों ने उसके मांस से अपनी भूख मिटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां था ये बच्चा
बच्चे की उम्र करीब 3 से 4 साल की रही होगी। वो पानी पी रहा था। इसी दौरान वो अपने झुंड से अलग हो गया। शिकारियों के लिए ये बेहद सही मौका था, शिकार को अपने कब्जे में लेने का।
कहां से आई तस्वीरें
इन तस्वीरों को स्विट्जरलैंड के वाइल्डलाइफ फज्ञेटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। उन्होंने बताया कि शेर ने सबसे पहले हाथी के बच्चे को गिराने की कोशिश की और ऐसा नहीं हो पाने पर उसने छलांग लगाकर बच्चे को अपने काबू में कर लिया।
तभी दूसरा शेर भी आ गया
कुछ ही देर बाद एक दूसरा शेर भी वहां आ पहुंचा। शेरों ने उस बच्चे को 40 मिनट में खाकर खत्म कर दिया। अमूमन शेर हाथियों पर हमला करने से कतराते हैं क्योंकि वो झुंड में चलते हैं लेकिन ये बच्चा भटक गया था और इसी वजह से उसके साथ ऐसा हुआ।