फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   traffic signal change its color to see ambulance on road

इस गाड़ी को देखते ही रंग बदल लेगा ट्रेफिक सिग्नल

Thu, 21 Feb 2013 10:40 AM IST
गोरखपुर/डॉ. अजय कृष्ण चतुर्वेदी।
गोरखपुर/डॉ. अजय कृष्ण चतुर्वेदी। Updated Thu, 21 Feb 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
traffic signal change its color to see ambulance on road

यूं तो हम रोज ही ट्रेफिक सिग्नल से पर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। लेकिन एंबुलेंस को इंतजार करता देखकर कुछ मलाल होता है। अब बन रहा है एक सॉफ्टवेयर जिसे लगाने पर एंबुलेंस को सिग्नल के ग्रीन होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। है ना कमाल की बात।

विज्ञापन


इस सॉफ्टवेयर को एंबूलेंस और ट्रैफिक सिग्नल में लगाया जाएगा और एंबुलेंस जैसे ही चौराहे पर पहुंचेगी तो ट्रैफिक सिग्नल अपने आप रेड से ग्रीन हो जाएगा और एंबुलेंस निकल जाएगी। यह सॉफ्टवेयर तैयार किया है मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने।
विज्ञापन


इस संबंध में इलेक्ट्रिकल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीके गिरि ने बताया कि अक्सर यह देखने को मिलता है किसी एंबुलेंस में गंभीर मरीज है फिर भी चौराहों पर रेड लाइट होने के चलते एंबुलेंस को काफी देर तक खड़ा रहना पड़ता था। ऐसे में विभाग ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जिसे खास नंबर वाली गाड़ियों (एंबुलेंस) और ट्रैफिक सिग्नल्स में फिट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस को जहां तक जाना है उस रास्ते की प्रोग्रामिंग कर रूट मैपिंग की जाएगी। इसके बाद एंबुलेंस जैसे ही चौराहे पर पहुंचेगी ट्रैफिक लाइट ग्रीन हो जाएगी और एंबुलेंस को वहां रुकना नहीं होगा। डॉ. गिरि ने बताया कि यह व्यवस्था किसी जिले के लिए भी कारगर हो सकती है और पूरे प्रदेश के लिए भी। इसके लिए यातायात विभाग से समन्वय स्थापित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed