फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   traditional technique pay $350 to be slapped and remain young

350 डॉलर में खाइए थाइलैंड के थप्पड़, बनिए जवां

Thu, 25 Oct 2012 04:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 25 Oct 2012 04:28 PM IST
विज्ञापन
traditional technique  pay $350 to be slapped and remain young
क्या आप 350 डॉलर देकर थप्पड़ खाना पसंद करेंगे? चौंकिए मत, थाइलैंड की 'थप्पड़ मारू' एंटी एजिंग थैरेपी ब्रिटेन में बहुत लोकप्रिय हो गई है। इस थैरेपी के तहत ब्यूटी थैरेपिस्ट 350 डॉलर लेकर कस्टमर के चेहरे पर थप्पड़ जमाता है। दावा किया जाता है कि चेहरे पर थप्पड़ इस तरह मारे जाते हैं कि चेहरे पर पड़ी झाइयां गायब हो जाती है और कस्टमर फिर से जवान हो जाता है। चेहरे को फिर से जवान बनने के शौकीन लोगों में थाइलैंड की ये परंपरागत तकनीक काफी चर्चा में है।
विज्ञापन


15 मिनट में बन जाओ जवां
थाइलैंड में फेस स्लैपिंग थैरेपी की ट्रेनिंग लेने वाली टाटा सोंबुनथम ब्रिटेन के वेस्टर्न हैंपशायर की पहली ऐसी थेरेपिस्ट हैं। टाटा कहती है कि वो सैन फ्रांसिस्को में अपने सैलून 'टाटा मसाज' में 15 मिनट के इस सैशन के 350 डॉलर चार्ज करती हैं। सैलून में टाटा के पति भी उसका सहयोग करते हैं और उनका दावा है कि आप कुछ ही देर में चेहरे पर इस 'थप्पड़ मारू थैरेपी' का असर देख सकते हैं। टाटा दावा करती है कि इस थैरेपी के जरिए बिना सर्जरी के चेहरे की झुर्रियां खत्म हो सकती हैं और चेहरे की त्वचा कस जाती है।
विज्ञापन


मेडिकल प्रमाण नहीं फिर भी लाभदायक
हालांकि थप्पड़ मारने और झुर्रियां कम होने के बीच कोई मेडिकल संबंध अभी तक वैज्ञानिकों को नहीं मिला है। फिर भी ये तरीका काफी तेजी से प्रचलित हो रहा है। डॉक्टरों की राय में इससे चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि थप्पड़ मारने से चेहरे की नसों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और ये स्थिति चेहरे की कोशिकाओं के लिए बेहतर होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर कोशिश न करें
क्या ये थैरेपी घर पर की जा सकती है। इसके जवाब में टाटा का कहना है कि इसके लिए चेहरे को काफी रिलेक्स करना पड़ता है और पूरे शरीर को ढील देनी पड़ती है। तब केवल गालों और आंखों के निचले हिस्सों पर हल्के हाथों से थप्पड़ पड़ने चाहिए। जो व्यक्ति खुद को थप्पड़ मारेगा वो शरीर को रिलेक्स नहीं कर पाएगा। इस दौरान चेहरे पर कोई गहना या चीज नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed