{"_id":"d279308e-8568-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"tow-month-old-baby-dies-after-his-father-infects-him-with-the-cold-sore-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बाप के चुंबन ने निकाल दी नवजात बेटे की जान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब बाप के चुंबन ने निकाल दी नवजात बेटे की जान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 05 Mar 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बाप खुशी से अपने जिगर के टुकड़े को बार बार चूम लेता है। लेकिन अपने नवजात बच्चे को चूमकर एक बाप ने उसकी जान ही ले ली। ये अजीबोगरीब किस्सा अमेरिका के लिवरपूल में हुआ।
विज्ञापन
लिवरपूल के मरसीसाइड इलाके में पेशे से पेंटर एक बाप ने अपने नवजात शिशु को किस क्या किया बच्चे की हारपस वायरस अटैक से मौत हो गई। दो माह का कैडियान अपने पिता कार्ल मेक्लेरन द्वारा चूमे जाने पर मुंह में छालों का शिकार हो गया और पिता द्वारा अनजाने में ही उसके शरीर में हारपसस वायरस का प्रवेश हो गया। दो दिन तक वेंटिलेटर पर रखे जाने के बावजूद मल्टीपल ऑरगन फेलियर के चलते नन्हें कैडियान की मौत हो गई।
विज्ञापन
डेली मेल के मुताबिक कैडियान प्री मेच्योर बेबी था और जन्म की संभावित तिथि से दो हफ्ते पहले ही उसका जन्म हो गया था। इसी कारण उसकी प्रतिरोधक क्षमता काफी कम थी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को चूमे जाने पर हारपस के वायरस कार्ल के शरीर से कैडियान तक जा पहुंचे और नन्हा कैडियान इस वायरस को झेल नहीं पाया।
विज्ञापन
कैडियान की मां मेरी क्लेयर को जब बच्चे की मौत का कारण बताया गया तो वो अचंभे में आ गई। लेकिन मेरी इसके लिए कार्ल को दोष कतई नहीं देती। मेरी का कहना है कि वो दोनों ही अपने बच्चे को चूमा करते थे। कार्ल का प्रेम बच्चे के लिए किसी तरह की आफत नहीं ला सकता। ये केवल संक्रमण की वजह से हुआ और संक्रमण उसकी तरफ से भी हो सकता था।
दूसरी तरफ कार्ल ये बात जानकर सदमे में है। वो खुद को कैडियान की मौत के लिए दोषी मान रहा है। लेकिन मेरी का कहना है कि कार्ल जैसे परफेक्ट पिता बहुत कम होता है जो अपने बच्चे को इतना प्यार करते हैं।
हालांकि इस सदमे से उबरने के लिए मेरी ने दोबारा गर्भधारण किया है लेकिन कार्ल अभी तक कैडियान की मौत का गम भुला नहीं पा रहा है। वहीं मैरी का कहना है कि दूसरा बच्चा हमारी जिंदगी के सूनेपन और सदमे को भर देगा और इस बार हम हर तरह के संक्रमण का पूरा ख्याल रखेंगे।
मेरी और कार्ल ने डॉक्टरों से अपील की है कि वो हारपस वायरस के संक्रमण संबंधी सूचनाएं जनता को दें ताकि लोग इस बीमारी के प्रति जागरुक हो सके और किसी कैडियान की मौत न हो।