{"_id":"cc34923162cb31b85e5384a035eaacb1","slug":"tourist-brings-121-ball-pythons","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज! 121 जिंदा सांपों को बना दिया खिलौना","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हैरतअंगेज! 121 जिंदा सांपों को बना दिया खिलौना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2013 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान और तकनीक ने जहां लोगों की जिंदगी को सहूलियत भरा बना दिया है, वहीं अपराधों को नियंत्रित करने में भी इसकी भूमिका प्रमुख है।
विज्ञापन
तकनीकी विकास के ही चलते अब तस्करी के मामलों में भी काफी कमी आई है। ऐसा ही एक मामला चीन का है। ई चाइना सिटीज की खबर के अनुसार, बीते दिनों शंघाई एयरपोर्ट पर एक ऐसे शख्स को पकड़ा गया, जिसने 121 अजगरों को खिलौना बता रखा था।
शंघाई कस्टम ने बताया कि इस शख्स ने अपने बैग में अजगर भर रखे थे। उसने इन सभी अजगरों को एक टोकरी में भर रखा था और उन्हें पॉलीथीन बैग से ढक रखा था।
हैरतअंगेज! आठ महीने के प्रेगनेंट दूल्हे ने रचाया ब्याह
चीनी मूल का ये नागरिक हांगकांग से शंघाई आया। हालांकि, वो काफी हद तक सुरक्षा घेरों को पार करने में सफल रहा, लेकिन एक मौके पर आकर एक्स-रे मशीन ने उसका ये कारनामा पकड़ लिया।
विज्ञापन
कस्टम अधिकारियों ने जब उसका सूटकेस खोला तो उसमें करीब 121 प्लास्टिक के डिब्बे थे। उन सभी में सांप भरे हुए थे। जब उस शख्स से पूछा गया तो उसने कहा कि ये खिलौने हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद ये सांप हरकत करने लगे।
विज्ञापन
OMG! लड़की के कान में खिल गया फूल
जिसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।