फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   toothpaste colour

दूर हो जाएगा टूथपेस्ट से जुड़ा एक बहुत बड़ा भ्रम, पढें ये खबर

Tue, 28 Jan 2014 03:29 PM IST
Updated Tue, 28 Jan 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
toothpaste colour
टूथपेस्ट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। दिन की शुरुआत इसी से होती है। बाजार बढ़ने के साथ ही टूथपेस्ट की इतनी किस्म आ चुकी हैं कि आप अपनी सुविधा और स्वाद के लिहाल से इसका चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन


हिरण ने की ऐसी हरकत, हो गया दुनियाभर में बदनाम


पर क्या आपने भी अपने टूथपेस्ट को पलटकर ये देखा है कि उसके पीछे कैसे रंग का निशान है? और फिर टूथपेस्ट खरीदा हो?

हर टूथपेस्ट पर होता है एक निशान

toothpaste colour
शायद ही आपने गौर किया हो लेकिन खाने-पीने की चीजों की ही तरह टूथपेस्ट पर भी सूचक रंग होते हैं। जैसे मांसाहारी खाने पर लाल स्पॉट होता है और शाकाहारी पर हरा वैसे ही टूथपेस्ट पर भी निशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होते हैं ये निशान?

toothpaste colour
आप सोच रहे होंगे कि इससे पहले तो ऐसे किसी निशान को नहीं देखा, तो आपको बता दें कि टूथपेस्ट के बिल्कुल निचले हिस्से पर पीछे की ओर ये मार्क होते ‌हैं। जो लाल, हरे और काले रंग के होते हैं।

पत्नी ने पति से कहा, 'मेरे साथ सोना है तो देने होंगे पैसे'


कई लोग इन्हें कलर स्‍क्‍वायर कहते हैं लेकिन असल में इसे आई मार्क होते हैं। अमूमन इसे टूथपेस्ट में रसायन की मात्रा से जोड़कर देखा जाता है, पर सच्चाई कुछ और ही है।
विज्ञापन

क्या सोच है लाल और हरे रंग को लेकर?

toothpaste colour
लोग ऐसा सोचते हैं कि जिन टूथपेस्‍ट में पीछे की ओर लाल रंग का आई मार्क होता है वो ये दर्शाता है कि उस टूथपेस्ट में केमिकल की मात्रा अधिक और प्राकृतिक तत्वों की मात्रा कम है। जबकि आई मार्क अगर हरा है तो वो पूरी तरह से प्राकृतिक है।

काले/नीले रंग का मतलब?

toothpaste colour
लोगों को लगता है कि अगर आपके टूथपेस्ट में आई मार्क काले रंग का है तो इसका मतलब ये है कि आपका टूथपेस्‍ट पूरी तरह से रसायनिक है।

पर सच्चाई कुछ और ही है

toothpaste colour

wafflesatnoon.com के अनुसार, हालांकि आई मार्क को लेकर मतभेद है। एक ओर जहां लोग इसे रसायन और प्राकृतिक तत्वों की मात्रा से जोड़कर देखते हैं वहीं असल में ये पैकिंग के दौरान लगाई जाने वाली एक पहचान है। ताकि उत्पाद टूथपेस्‍ट को पहचान मिल सके कि वो कहां बना है और उसकी उचित श्रेणी बताई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed