{"_id":"b7002844313913129525725a24d8ce31","slug":"tiger-zoo-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आ बैल मुझे मार नहीं, आ बाघ मुझे खा'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'आ बैल मुझे मार नहीं, आ बाघ मुझे खा'
Updated Wed, 19 Feb 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
चिड़ियाघर में जंगली जानवरों को खाना खिलाते तो आपने बहुत बार देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी को खुद ही बाघ का खाना बनते देखा है। वो भी जानबूझकर...।
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा मूर्ख कौन होगा जो खुद ही शिकार बन जाए तो आपको बता दें कि ऐसा चीन में हुआ है। चीन के एक चिड़ियाघर में डिप्रेशन के चलते एक शख्स बाघों के बाड़े में कूद गया।
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे कि ऐसा मूर्ख कौन होगा जो खुद ही शिकार बन जाए तो आपको बता दें कि ऐसा चीन में हुआ है। चीन के एक चिड़ियाघर में डिप्रेशन के चलते एक शख्स बाघों के बाड़े में कूद गया।
Trending Videos
लोग रह गए दंग
चिड़ियाघर उस समय वहां घूमने आए लोगों से भरा पड़ा था लेकिन उस समय उनकी हैरत का कोई ठिकाना नहीं रहा जब यांग जिन्हाई नाम के एक शख्स ने बाघों के बाड़े में छलांग लगा दी। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उसने चिल्लाकर बाघों को उकसाया जिसके बाद नर बाघ उसकी ओर झपटा और उसे घायल कर दिया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चिड़ियाघर की रखवाली करने वालों ने किसी तरह उसे शांत किया और यांग को बचाया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चिड़ियाघर की रखवाली करने वालों ने किसी तरह उसे शांत किया और यांग को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों किया ऐसा?
डेली मेल के मुताबिक, यांग के अनुसार, उसे चिड़ियाघर में कैद उन बाघों को देखकर डिप्रेशन महसूस होता है जो शिकार करने और मारने की स्वाभाविक प्रवृत्ति से वंचित रखे गए हैं। इसलिए उसने खुद को उनके रख दिया। उसके परिवार वालों का भी यही कहना है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार है।