{"_id":"fb50707e-022f-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"tiger-sub-feeding-bitch-cliopetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के बच्चों के यशोदा बन गई 'क्लिओपेट्रा' ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बाघ के बच्चों के यशोदा बन गई 'क्लिओपेट्रा'
मास्को/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Sep 2012 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ जन्म देने वाली ही मां नहीं होती। दरअसल पालने वाले का दर्जा जन्मदाता से बड़ा होता है और ये बात रूस के चिड़ियाघर में साबित हो गई। रूस के चिड़ियाघर में साइबेरियाई बाघ के दो शावकों को दूध पिला रही एक कुतिया 'क्लिओपेट्रा' लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बाघ के इन शावकों का जन्म रूसी शहर सोची के एक रिजॉर्ट में मई में हुआ था। प्रसव के दौरान इनकी मां की मौत हो गई थी।
शावकों को दूध पिला रही कुतिया का नाम क्लियोपेट्रा है। रिजॉर्ट में सोची जू की सहायक निदेशक विक्टोरिया कुडालायेवा भी रह रही हैं। शावकों की मां की मौत के बाद क्लियोपेट्रा ने उनको अपना लिया है। वह अपने बच्चों की तरह उन्हें दूध पिला रही है और चाटकर उनकी सफाई भी कर रही है। इन बच्चों का नाम भी क्लियोपेट्रा के नाम को तोड़कर क्लोपा और प्लूशा रखा गया है।