{"_id":"567749ac-ab1b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"three-month-old-baby-girl-pulled-alive-from-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की मौत के बाद 'भगवान की बेटी' बनी मिरेकल बेबी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां की मौत के बाद 'भगवान की बेटी' बनी मिरेकल बेबी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 22 Apr 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। ऐसा ही कुछ चीन में तीन महीने की बच्ची के साथ हो रहा है। भूकंप में मां के मरने के बाद इस बच्ची को 'भगवान की बेटी' कहकर पुकारा जा रहा है।
चीन में शनिवार को आए भूकंप के बाद उम्मीदों से परे मलबे में दबी यह बच्ची सही सलामत मिली। बताया जा रहा है कि मलबे को साफ करने का काम चल रहा था कि एकाएक मलबे के भीतर से एक बच्चे के रोने की आवाज आई। राहत दल ने मलबा हटाकर बच्ची को निकाला।
सिचुआन प्रांत के पहाड़ी इलाके में आए भूकंप से ये बच्ची मामूली रूप से घायल है और उसका उपचार चल रहा है। बच्ची के बचने की खबर सुनकर इसकी लोकप्रियता बढ़ गई है। कुछ लोग इसे 'मिरेकल' बेबी कह रहे हैं तो कुछ इसे 'भगवान की बेटी' बता रहे हैं।
विज्ञापन
बच्ची की मां की भूकंप के मलबे में दबकर मौत हो चुकी है। इतने दिनों तक यह बच्ची मलबे में कैसे जीवित रही, चारों तरफ यही बात हो रही है।
भूकंप के दौरान ही दूसरा चमत्कार तब देखने को मिला जब झोउ चुनजी ने एक बेटी को जन्म दिया। झोउ को भूकंप के दौरान ही प्रसब पीड़ा शुरू हो गई और करीब दो घंटे बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया।
मां और बच्ची स्वस्थ है। झोउ ने बेटी का नाम 'झेंगसेंग' रखा है। झेनसेंग का मतलब है 'भूकंप के दिन जन्मा'।