{"_id":"f2761fc6-bbac-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"thousands-of-girls-express-their-love-for-bomber","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बुरा लड़का, इस पर जान छिड़कती हैं लड़कियां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक बुरा लड़का, इस पर जान छिड़कती हैं लड़कियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 13 May 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोस्टन बम धमाके का एकमात्र जिंदा आरोपी किशोरियों के दिल की धड़कन बन चुका है। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा कि जिसने लोगों की जान ली, उससे कोई प्यार कैसे कर सकता है। पर यह सच है और इसका सुबूत है सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट संदेश।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कई किशोरियों ने जोखर सारनाएफ के लिए प्रेम पत्र लिखे हैं और उसे निर्दोष बताया है। फेसबुक और ट्विटर पर सारनाएफ के नाम ढेरों संदेश हैं। लड़कियों को वह आकर्षक लगने लगा है। आलम यह है कि लड़कियां जस्टिन बीबर और हैरी सटाइल्स को भूलकर सारनाएफ को सर्च कर रही है।
विज्ञापन
दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सारनाएफ की कई दीवानियों ने उसके नाम का टैटू भी गुदवा लिया है। लड़कियां उसके लिए दया की मांग भी कर रही हैं। उनका कहना है कि सारनाएफ की सजा माफ कर दी जानी चाहिए। वह मासूम है। कई लड़कियों ने तो यहां तक लिखा है कि, मैं तुम्हारा इंतजार कर रही हूं सारनाएफ। तुम्हारी बहुत याद आ रही है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बम धमाकों के बाद एक फेसबुक समूह ने स्टेटस डाला था कि सारनाएफ निर्दोष है। आश्चर्य की बात यह है कि स्टेटस डालने के कुछ समय बाद ही समूह से करीब आठ हजार नए लोग जुड़ गए।
हालांकि सभी किशोरियां एक सी नही हैं। कुछ ने बतौर भाई भी सारनाएफ के लिए संदेश भेजे हैं। सारनाएफ बोस्टन बम धमाके का एकमात्र जिंदा आरोपी है।
बम धमाके के बाद पुलिस कार्रवाई में घटना के एक अन्य आरोपी की मौत हो गई थी जो सारनाएफ का बड़ा भाई था।