फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   this is israeli military

ये इजरायली सैनिक हैं या पोर्न स्टार!

Mon, 03 Jun 2013 07:21 PM IST
नई दिल्ली इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Jun 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
this is israeli military

इजरायली सेना की महिला सैनिकों ने कुछ ऐसा कर दिया है कि आर्मी का सिर शर्म से झुक गया। महिला सैनिकों के एक समूह ने सिर्फ अंडरगारमेंट पहनकर बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाई।

विज्ञापन


यह हरकत यहीं तक सीमित नहीं रही। इन महिला सैनिकों ने बाद में यही तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड भी कर दीं। तस्वीरों में अश्चलील अंदाज में खड़ी महिला सैनिकों के हाथों में हथियार नजर आ रहे हैं। इन सभी पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इजराइली न्यूज साइट वल्ला पर खबर आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।

सेना ने अपने बयान में महिला सैनिकों के नामों का खुलासा नहीं किया है और न ही यह बताया कि इन्हें क्या सजा दी गई है। आगे कोई इस तरह की हरकत न करे, इसके लिए मिलिट्री बेस कैम्प में सैनिकों के लिए एजुकेशनल लेक्चर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद इजरायली सेना ने बेस कैम्प में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।

israeli militaryन्यूज साइट पर दिए गए फोटों में सैनिकों के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं। एक फोटो में महिला सैनिक अपने अंडरगारमेंट दिखाने के लिए वर्दी उतार रही है और दूसरी तस्वीर में 5 महिला सैनिक सिर्फ हेलमेट पहने हुए दिख रही हैं।

इन सैनिकों की नियुक्ति कुछ वक्त पहले ही दक्षिणी इजरायल के मिलिट्री बेस कैम्प में हुई थी। इससे पहले भी इजरायली सैनिकों के सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने के मामले में सामने आए हैं।


करीब तीन साल पहले यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एक इजरायली सैनिक फलस्तीनी महिला के चारों ओर नाचता हुआ दिख रहा है। इस महिला की आंख पर पट्टी बंधी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed