{"_id":"0a35597e-cc51-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"this-is-israeli-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये इजरायली सैनिक हैं या पोर्न स्टार!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये इजरायली सैनिक हैं या पोर्न स्टार!
नई दिल्ली इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Jun 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायली सेना की महिला सैनिकों ने कुछ ऐसा कर दिया है कि आर्मी का सिर शर्म से झुक गया। महिला सैनिकों के एक समूह ने सिर्फ अंडरगारमेंट पहनकर बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें खिंचवाई।
विज्ञापन
यह हरकत यहीं तक सीमित नहीं रही। इन महिला सैनिकों ने बाद में यही तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड भी कर दीं। तस्वीरों में अश्चलील अंदाज में खड़ी महिला सैनिकों के हाथों में हथियार नजर आ रहे हैं। इन सभी पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इजराइली न्यूज साइट वल्ला पर खबर आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है।
सेना ने अपने बयान में महिला सैनिकों के नामों का खुलासा नहीं किया है और न ही यह बताया कि इन्हें क्या सजा दी गई है। आगे कोई इस तरह की हरकत न करे, इसके लिए मिलिट्री बेस कैम्प में सैनिकों के लिए एजुकेशनल लेक्चर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद इजरायली सेना ने बेस कैम्प में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।
न्यूज साइट पर दिए गए फोटों में सैनिकों के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं। एक फोटो में महिला सैनिक अपने अंडरगारमेंट दिखाने के लिए वर्दी उतार रही है और दूसरी तस्वीर में 5 महिला सैनिक सिर्फ हेलमेट पहने हुए दिख रही हैं।
इन सैनिकों की नियुक्ति कुछ वक्त पहले ही दक्षिणी इजरायल के मिलिट्री बेस कैम्प में हुई थी। इससे पहले भी इजरायली सैनिकों के सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने के मामले में सामने आए हैं।
करीब तीन साल पहले यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एक इजरायली सैनिक फलस्तीनी महिला के चारों ओर नाचता हुआ दिख रहा है। इस महिला की आंख पर पट्टी बंधी थी।