{"_id":"2c0dec2e3223858fcef103a08ce2bda6","slug":"thieves-use-naked-woman-to-distract-homeowner-while-robbing-his-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने उतारे कपड़े और लुट गया घर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
महिला ने उतारे कपड़े और लुट गया घर
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 03 Sep 2013 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी करने के कितने उपाय! कोई सेंध मारकर चोरी करता है, तो कोई पिस्तौल के दम पर। पर ये किस्सा सुनकर आप दंग रह जाएंगे, जिसमें एक घर में औरत के हुस्न का झांसा देकर चोरी कर ली गई।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, टेनेसी में चोरों के एक गिरोह ने आराम से चोरी करने का एक नायाब तरीका खोज निकाला।
विज्ञापन
क्रॉविल पुलिस ने बताया कि टेनेसी में एक आदमी स्वीमिंग पूल में नहा रही औरत को देखकर इतना मुग्ध हो गया कि उसे ये होश ही नहीं रहा कि उसके घर में चोरी हो रही है।
विज्ञापन
यह महिला और इसका पति चोरी में महारत रखते हैं और इस बार उन्होंने अपने ही पड़ोसी को निशाना बनाया। बीवी और शौहर, दोनों उसके घर पहुंचे।
कुछ देर बाद शौहर चला गया, तो इस महिला ने 54 वर्षीय स्टीफन से पूछा कि क्या वो उसके स्वीमिंग पूल में न्यूड होकर नहा सकती है। इस पर स्टीफन ने हामी भर दी और महिला अपने कपड़े उतारकर पूल में चली गई और 20 मिनट तक उसकी निगाहें उसके हुस्न पर अटकी रहीं।
जब ये महिला नहाकर अपने घर चली गई, तो स्टीफन को अपने घर का होश आया। अंदर जाने पर उसके होश फाख्ता हो गए क्योंकि घर लुट चुका था और लगभग सारा कीमती सामान नदारद था।