{"_id":"a71de00e-991f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"thiefs-leave-foot-print-in-snow-for-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब धंधे का पहला उसूल ही भूल बैठी चोर मंडली","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब धंधे का पहला उसूल ही भूल बैठी चोर मंडली
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 30 Mar 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के धंधे का पहला उसूल ये है कि कोई सबूत मत छोड़ो लेकिन एक चोर मंडली चोरी करने के बाद इसी उसूल को भूल बैठी और पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
विज्ञापन
चोरों की ये बेवकूफी भरी हरकत ब्रिटेन के वारविकशायर की है। यहां एक दुकान में चोरी करने के बाद छह चोरों की मंडली फरार तो हो गई लेकिन अपने फुट प्रिंट छोड़ गई। इन्हीं फुट प्रिंट की बदौलत पुलिस की टीम चोरों तक जा पहुंची और उन्हें माल समेत दबोच लिया।
विज्ञापन
मेट्रो.को.यूके के अनुसार वारविकशायर के व्हाइटनेश में सुबह सात बजे दो लोग बंदूक के साथ एक दुकान पर जा धमके और दुकान के स्टाफ को धमका कर कैश बॉक्स और अन्य नकदी लूट ली।
विज्ञापन
चोरी के बाद दोनों चोर फरार तो हो गए लेकिन बाहर पड़ रही बर्फ में इनके फुट प्रिंट बन गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम इन्हीं फुट प्रिंट की बदौलत एक संदिग्ध अपार्टमेंट तक जा पहुंची। यहां तफ्तीश करने के बाद चार लोग हिरासत में ले लिए गए। दो लोगों को देर रात तक गिरफ्तार किया जा सका। गिरफ्तार चोरों मे 16 साल की एक किशोरी भी शामिल है।