{"_id":"105f3054-951a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"thief-returns-stolen-goods-with-note-saying-sorry","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस चोर की ईमानदारी पर क्या कहेंगे आप","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस चोर की ईमानदारी पर क्या कहेंगे आप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 25 Mar 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि चोरों का ईमान नहीं होता। लेकिन यकीनन इस चोर की ईमानदारी देखकर आप चोरों के बारे में अपनी धारणा बदलने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन के यार्कशायर में एक डिपार्टमेंटल स्टोर पर हाथ साफ करने के बाद एक चोर का जमीर जागा तो उसने बाकायदा सॉरी के नोट के साथ दुकान मालिक को चोरी का सामान लौटा दिया।
विज्ञापन
यार्कशायर में डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ग्राहम वॉकर ने बताया कि आमतौर पर जब वो सुबह दुकान खोलते हैं तो बिलों के सिवाय कुछ नहीं मिलता। लेकिन इस बार उन्हें एक पार्सल मिला। इस पार्सल में उनकी दुकान से चुराया एक क्रीम का डिब्बा और कुछ अन्य सामान था। साथ ही में एक नोट था जिस पर 'सॉरी' लिखा था।
विज्ञापन
वॉकर ने बताया कि चोर ने 70 डॉलर के सामान को वापस करने के लिए 3.50 डॉलर अपनी जेब से खर्च किए। चोर चाहता तो ये सामान बाजार में 40 या 50 डॉलर में बेच सकता था।
चोर की इस ईमानदारी पर वॉकर बहुत खुश हैं और चाहते हैं कि चोर आकर उनसे बात करें। वॉकर का ये भी कहना है कि अगर चोर के पास काम नहीं है तो वो उसे काम पर रखने के लिए तैयार हैं।