फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   thief returns stolen golden Bahlsen biscuit

आखिर क्यों इतना पिघल गया चोर का दिल

Wed, 06 Feb 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 06 Feb 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
thief returns stolen golden Bahlsen biscuit
कभी कभी चोर इतने ईमानदार निकलते हैं कि बस पूछो मत। ऐसा ही कुछ जर्मनी के हनोवर प्रांत में हुआ जब कुकी मोन्स्टर नाम का चोर एक बिस्कुट कंपनी के बहुचर्चित प्रतीक चिह्न (सोने के विशाल बिस्कुट) को ईमानदारी के साथ वापस लौटा गया।
विज्ञापन


biscut












हनोवर में जर्मनी की प्रसिद्ध बिस्कुट निर्माता कंपनी बेहलसन का विशाल प्रतीक चिह्न यानी सोने का बिस्कुट कुछ दिन पहले अपनी जगह से गायब हो गया था। मालूम हो यह प्रतीक 1913 में बनवाया गया था। इस बिस्कुट को तलाशने की तलाशने की काफी कोशिश की गई लेकिन सब बेकार था।
विज्ञापन


biscut1तब एकाएक कुकी मोन्सटर(कैमरे पर फनी मोन्सटर का मास्क पहने) ने घोषणा की कि उसने सोने का बिस्कुट चुरा लिया है। चोर ने बाकायदा चोरी के सामान के साथ फोटो खिंचवा कर कंपनी को भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर ने बिस्कुट वापस लौटो की एवज में भारी रकम मांगी थी। चोर का कहना था कि वो इस रकम को बीमार बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल में दान करेगा। तभी से बिस्कुट की एवज में रकम देने के लिए क्लू मांगा जा रहा था लेकिन चोर ने रकम लेने की बजाय चोरी का सामान ही लौटा दिया।


कल ही हनोवर में यूनिवर्सिटी में घोड़े की विशाल प्रतिमा पर बिस्कुट एक नोट समेत लाल रिबन से बंधा मिला। नोट में लिखा था - 'क्योंकि मेरी तरह वैरिनी (कंपनी के चेयरमैन) को भी ये बिस्कुट बेहद पसंद है। जबसे मैने बिस्कुट लिया है वैरिनी रो और चिल्ला रहे हैं। ऐसे में मैं इसे वापस कर रहा हूं।' इसे कहते हैं चोर की ईमानदारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed