फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   thief interestesd to steal only ladies undergarments

महिलाओं के 'अंडरगारमेंट्स' चुराने का शौकीन है ये चोर

Sat, 06 Apr 2013 04:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 06 Apr 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
thief interestesd to steal only ladies undergarments

दुनिया तरह तरह के चोरों से भरी पड़ी है। कोई पैसा चुराता है तो कोई गैजेट। लेकिन ऐसे चोर को क्या कहेंगे जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने का शौकीन हो।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क के एक लाउड्री स्टोर में उस समय खलबली मच गई जब मशीनों से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने लगे। कैमरे की फुटेज में चोर पहचान में आया लेकिन हैरानी की बात ये निकली की चोर सिर्फ लेडीज अन्डरगारमेंट ही चुराता था।
विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार ये अजीबोगरीब घटना न्यूयॉर्क के एक अपार्टमेंट में हुई। यहां एलिजाबेथ सांताना को शक हुआ कि कोई उनके अंडरगारमेंट्स चुरा रहा है। सांताना गिन कर कपड़े भेजती लेकिन लौटते हुए उन कपड़ों में उनके अंडरगारमेंट गायब मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांताना ने इमारत के सुपरवाइजर से इसकी शिकायत की तो सुपरवाइजर ने चौंकाने वाली जानकारी दी। सुपरवाइजर ने सांताना को बताया कि वो पहली महिला नहीं है जो लाउंड्री स्टोर से अपने अंडरगारमेंट्स चोरी होने की शिकायत कर रही है। इमारत की कई अन्य महिलाएं भी ऐसी ही शिकायत कर रही है।

इस बात से शक गहरा हो गया कि कोई लाउंड्री रूम में घुसकर कपड़े चोरी कर रहा है। तुरंत प्रभाव से चोरी छिपे लाउंड्री रूम में कैमरे लगाए गए।

दो दिन बाद ही इमारत की महिलाएं लाउंड्री रूम का वीडियो देखकर चौंक उठी। इस वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक किशोर चुपके से लाउंड्री रूम में घुसा और हर मशीन के ड्रायर को चैक कर रहा है। चोर ने ड्रायर खोलकर कपड़े खंगाले और महिलाओं के अंडरगारमेंट चुरा लिए।

सांताना ने कहा कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही चोर का फुटेज भी पुलिस को दिया है। बकौल सांताना इस तरह की हरकतों से इमारत की औरतें बेहद डरी हुई है।


ऐसा पहला मौका नहीं है। छह माह पहले भी न्यूयॉर्क की कई इमारतों में अंडरवियर चोर का खौफ फैल गया था। लेकिन चोरी के ये मामले खुद ब खुद रुक गए थे और इसीलिए पुलिस ने चोर को पकड़ने में ज्यादा जहमत नहीं उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed