{"_id":"e6c5c897417ddda0744a3c49ccf0c11a","slug":"thief-helped-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर की मदद से पकड़ा गया बच्चों के साथ यौन-उत्पीड़न करने वाला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चोर की मदद से पकड़ा गया बच्चों के साथ यौन-उत्पीड़न करने वाला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Dec 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
क्या कभी किसी चोर से पुलिस की मदद करने की उम्मीद की जा सकती है? आप कहेंगे कि ये कैसा मजाक है लेकिन आपको बता दें कि स्पेन में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन
चिड़िया की नजरों से कुछ ऐसी दिखती है हमारी दुनिया
स्पेन की पुलिस के अनुसार, जिस शख्स की मदद से वो यौन-शोषण करने वाले को पकड़ पाए हैं वो खुद भी एक चोर है। हुआ कुछ यूं कि इस चोर ने एक घर से ढेर सारी सीडी और कैसेट चुराए थे। घर आकर जब उसने ये सीडी देखी तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
200 किलो के बॉयफ्रेंड ने किया पहली बार सेक्स, गर्लफ्रेंड बची
विज्ञापन
सीडी में एक शख्स बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करता नजर आ रहा था। चोर ने बुद्घिमानी दिखाते हुए इन सभी सीडी को एक लिफाफे में भरकर एक कार में डाल दिया।
अज्ञात लिफाफा देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। लिफाफा खोलने पर उसे उसमें से एक चिट्ठी मिली, जिस पर उस घर का पता लिखा हुआ था जहां से सीडी चोरी हुई थी।
नंगा चला रहा था गाड़ी, और कर रहा था शर्मनाक हरकत!
चोर ने उस खत में सारी बात लिख डाली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन पुलिस उस चोर की भ्ी तलाश कर रही है जिसकी वजह से इस अश्लील हरकत का पर्दाफाश हो सका। उन्हें लगता है कि उस चोर के अंदर अब भी कहीं न कहीं अच्छाई जिंदा है।